तिल्दा-नेवरा. बाजारपारा नेवरा के एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड-8 महामायापारा नेवरा निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। तभी बाजारपारा नेवरा निवासी महेश निषाद (27) घर में घुस गया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर वह भाग निकला। परिजनों के आने पर किशोरी ने आप बीती सुनाई। तब परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई। नेवरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 8, 10 के तहत् जुर्म दर्ज कर आरोपी महेश निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।