8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजे में डांस करते गायब हो गया मोबाइल तो युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या, गला भी दबाया, 6 गिरफ्तार

Murder News: डीजे के टेबल पर रखे मोबाइल को उठाकर मृतक ने रख लिया था अपने जेब में, खोजबीन के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल मिलने के बाद आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Jun 2023, 7:10 PM IST

Murder news

Murder accused in police custody

कुसमी. Murder news: एक युवक अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने बुधवार को गया था। रात में वह अपने अन्य साथियों व गांव के युवकों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। इसी बीच उसने डीजे के टेबल पर रखा मोबाइल अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान कुछ युवक मोबाइल खोजने लगे। जब मोबाइल युवक की जेब से निकला तो नशे में धुत युवकों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने उसका गला भी दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवडीहा निवासी 22 वर्षीय अनुरंजन केरकेट्टा पिता जुनस केरकेट्टा बुधवार को अपने साथी बिजेंद्र मिंज एवं आनंद मिंज के साथ अपने रिश्तेदार ग्राम गोविंदपुर निवासी सुरेंद्र मिंज की बेटी की शादी में शामिल होने गया था।

शाम को वधु के साथ बारातियों की विदाई के बाद रात करीब 10 बजे डीजे की धुन पर गांव एवं आसपास से पहुंचे युवकों के साथ अनुरंजन भी डांस कर रहा था। युवक अपनी अपनी पसंद के गाने मोबाइल फोन से डीजे पर कनेक्ट कर बजा रहे थे। इस बीच एक युवक ने अपने मोबाइल में पसंद का गाना लगाकर डीजे से कनेक्ट कर दिया।

इसके बाद डीजे में पहले से लगा नरेंद्र राम नामक युवक का मोबाइल वहीं पर रखा हुआ था, जिसे अनुरंजन ने उठाकर जेब में रख लिया था। फिर कुछ देर बाद नरेंद्र राम उक्त मोबाइल को ढूंढने लगा। मोबाइल चोरी की आशंका पर वहां मौजूद सभी के जेब की तलाशी ली गई। इस दौरान मोबाइल अनुरंजन की जेब से निकला।

इसके बाद नरेंद्र नाम, विरेश बड़ा, प्रकाश चंद, विनोद बड़ा, अमृत राम व रूपदेव ने मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर अनुरंजन की लात-मुक्के से पिटाई शुरु कर दी। उसे शादी घर से कुछ दूर प्रभु बड़ा के खेत में ले जाकर लात-घूंसे से बेदम पीटते रहे।

इस दौरान विरेश बड़ा ने उसका गला दबा दिया जबकि अन्य उसके सीने, चेहरे व शरीर पर प्रहार करते रहे। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता व ठेकेदार के सूने मकान में चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व कैश ले उड़े चोर


पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
मामले की रिपोर्ट ग्राम नवडीहा निवासी त्योफिल केरकेट्टा 47 वर्ष ने कुसमी थाने में 1 जून को दर्ज कराते हुए बताया कि उसे कोटवार के माध्यम से पता चला कि उसके भतीजे अनुरंजन केरकेट्टा की ग्राम गोविंदपुर में कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सूचना पर कुसमी पुलिस एसडीओपी रितेश चौधरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। उन्होंने हत्या में शामिल 6 आरोपियों को घेराबंदी कर ग्राम गोविंदपुर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Video: कोर्ट के सामने दर्जनभर महिला-पुरुषों ने नाबालिग व युवक की कर दी पिटाई, फाइटर से भी हमला- See Video


ये हैं गिरफ्तार 6 आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम गोविंदपुर निवासी विरेश बड़ा पिता स्व. लखन बड़ा 25 वर्ष, रूपदेव राम पिता बुधेश्वर राम 23 वर्ष, प्रकाशचंद पिता जीतसाय 18 वर्ष, विनोद बड़ा पिता लखन बड़ा 28 वर्ष, अमृत राम पिता बुधराम 36 वर्ष तथा नरेंद्र राम पिता रमेश 32 वर्ष शामिल हैं।

कार्रवाई में कुसमी थाना प्रभारी सुनील कुमार केरकेट्टा, एसआई कोमल तिग्गा, एएसआई प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक दीपक बड़ा, राजेंद्र टेकाम, भगत राम गोरे, आरक्षक संजय साहू, कामेश्वर पैंकरा, फूलसाय पावले, रामप्रसाद भगत, संजय कुजूर सहित अन्य शामिल रहे।