8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता व ठेकेदार के सूने मकान में चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व कैश ले उड़े चोर

Crime news: पत्नी का इलाज कराने रायपुर गए कांग्रेस नेता के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नौकर दंपती के भरोसे छोड़ गए थे मकान, शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चोर पेश कर रहे चुनौती
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Jun 2023, 7:39 PM IST

Crime news

Theft in Congress leader house, police on the spot

अंबिकापुर. Crime news: शहर में चोरों द्वारा लगातार सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं सरगुजा पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि सरगुजा पुलिस ने बड़े शहरों की तर्ज पर शहर की निगरानी के लिए 35 स्थानों पर 92 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सीसीटीवी लगाने का उद्देश्य यह है कि चोर, बदमाश बड़ी आसानी से पुलिस गिरफ्त में आ सकें। लेकिन चोर सरगुजा पुलिस को चुनौती देते हुए लगातर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 10 दिन पूर्व कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज के दामाद के मकान में चोरी के बाद बुधवार की रात बौरीपारा रिंग रोड निवासी कांग्रेस नेता अरविन्द गुप्ता के मकान में चोरों ने धावा बोला है। चोर मकान से लाखों रुपए के जेवरात व कैश ले उड़े। पुलिस का कहना है कि अरविन्द गुप्ता के आने के बाद सामान का मिलान किया जाएगा, इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कितने की चोरी हुई है।


शहर के बौरीपारा स्थित रिंग रोड पर कांग्रेस नेता व ठेकेदार अरविन्द गुप्ता का मकान है। ये अधिकांश समय सपरिवार रायपुर में ही रहते हैं। 3 दिन पूर्व अरविन्द गुप्ता पत्नी के इलाज के सिलसिले में रायपुर गए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी नौकर दंपती को दे रखी थी।

नौकर दंपती बुधवार की शाम को घर की साफ-सफाई कर अपने घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह आकर उन्होंने देखा तो मकान का मुख्य गेट बंद था, लेकिन कमरे के अंदर जाने का दरवाजे की कुंडी टूटी थी। यह देख वे दंग रह गए और मामले की जानकारी पड़ोस के दुकान संचालक को दी। दुकान संचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर एएसपी विवेक शुक्ला, कोतवाली प्रभारी एसआई रूपेश नारंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर फस्र्ट फ्लोर पर बने सभी कमरों को खंगाला है। पुलिस ने बताया कि मकान में नीचे से ऊपर कई लॉकर हैं, जिसे चोरों द्वारा तोड़ा गया है।

मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है मकान मालिक अरविन्द गुप्ता रायपुर से वापस नहीं लौटे हैं। इनके आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन-किसान सामान की चोरी हुई है।

यह भी पढ़ें: पति से विवाद के बाद शिक्षिका ने की आत्महत्या, मायके वाले बोले- हत्या हुई है, इधर म्यूजिक टीचर ने भी दी जान


सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए चोर
पखवाड़े भर के भीतर शहर में चोरी की 2 बड़ी घटनाएं हुई हैं। २१ मई की रात को गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी संसदीय सचिव व कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज के दामाद के सूने मकान में चोरी की घटना हुई थी।

यहां भी चोरी के बाद चोर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए थे। वहीं बौरीपारा निवासी अरविन्द गुप्ता के सूने मकान में चोरी के बाद चोर डीवीआर ले गए हैं। इन दोनों मामलों में चोरी का तरीका समान है।

यह भी पढ़ें: Breaking News: जंगल में आम तोडऩे गए वृद्ध दंपती पर 3 भालुओं ने किया हमला, महिला को मार डाला


20 दिन के भीतर शहर में 3 बड़ी चोरी की वारदातें
पिछले एक माह में शहर में 3 बड़ी चोरी की वारदातें हुई है। तीनों मामले में चोरों तक सरगुजा पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोमिनपुरा निवासी तेन्दूपत्ता व्यवसायी मुख्तार खान के सूने मकान से 10 मई को चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दिए थे।

वहीं गांधीनगर थाना क्षेत्र के विधायक चिंतामणि महाराज के दामाद जो कि ठेकेदार हैं इनके मकान में भी २१ मई की रात चोरी हुई थी। इसी बीच ३१ मई की रात कोतवाली क्षेत्र के बौरीपारा में कांगे्रस नेता व ठेकेदार के घर चोरी हो गई। चोरों पर नकेल नहीं कसे जाने से इनके हौसले बुलंद हैं।