अंबिकापुर/सीतापुर. Commits suicide: घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद के बाद एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। दरअसल 3 दिन पूर्व माता-पिता के बीच विवाद होते देख बेटी थाने से पुलिस बुला लाई। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी तो मामला शांत हो गया, लेकिन पुलिस के जाते ही पति-पत्नी फिर झगडऩे लगे। मामला इस कदर बढ़ गया कि देर रात शिक्षिका ने खौफनाक कदम उठा लिया। इधर अंबिकापुर में एक म्यूजिक टीचर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।