8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-मुक्के, देखें वायरल Video

Fight between Congress worke: 3 दिन पूर्व कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग कर रहे तरह-तरह की चर्चा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आपसी कलह आया सामनेrs:
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 May 2023, 8:15 PM IST

Fight video viral

Fight between Congress workers

सूरजपुर. Fight between Congress worke: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुटबाजी व आपसी कलह के कारण कार्यकर्ता आपस में कहीं भी भिड़ जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरसी से सामने आया है। दरअसल कार्यकर्ता सम्म्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडयो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। अब मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरसी में 28 मई को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। बैठक खत्म होने के बाद किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते कार्यकर्ता आपस में मारपीट करने लगे। वे एक-दूसरे पर लात-मुक्के बरसा रहे थे। मारपीट के दौरान एक-दो कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़े तो पैरों से उन्हें मारा गया। यह देख वहां मौजूद अन्य लोग भी उन्हें छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कुछ देर तक मारपीट के बाद मामला शांत हुआ।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने मोबाइल पर इसका वीडियो बना लिया। मारपीट के 3 दिन बाद अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Fight video viral) हो रहा है। वीडियो देख लोग यह कहते दिख रहे हैं कि इनकी आपसी गुटबाजी कभी खत्म नहीं होगी।