8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: कोर्ट के सामने दर्जनभर महिला-पुरुषों ने नाबालिग व युवक की कर दी पिटाई, फाइटर से भी हमला- See Video

Fight video: कोर्ट के सामने नो वेंडिंग जोन में ठेला-गुमटी लगाए जाने के विवाद के बाद शुरु हो गई मारपीट, ईरानी समुदाय के लोगों से नाबालिग का हुआ था विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Jun 2023, 9:19 PM IST

Beaten video viral

Minor boy beaten by Irani society people

अंबिकापुर. Fight video: जिला न्यायालय के सामने नो वेंडिंग जोन में ठेले गुमटी लगाए जाने के हल्के विवाद ने एक बड़ा रूप ले लिया। वहां दुकान लगाने वाले ईरानी समुदाय के एक व्यक्ति से नाबालिग का हुआ विवाद काफी बढ़ गया। देखते ही देखते ही ईरानी समुदाय के एक दर्जन युवक और महिलाएं मौके पर पहुंच गए व नाबालिग की हाथ-मुक्के व चप्पल से पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान बचाने आए ऑटो चालक के साथ भी उन्होंने मारपीट की। इसी बीच एक युवक ने नाबालिग व ऑटो चालक पर फाइटर (Fighter) से भी हमला किया, इससे उनके सिर में चोटें आईं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गौरतलब है कि अंबिकापुर जिला न्यायालय के सामने नो वेंडिंग जोन में ठेला लगाने की बात पर ईरानी समुदाय के व्यक्ति से एक नाबालिग का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते समुदाय के 1 दर्जन महिला-पुरुष व युवा मौके पर पहुंच गए नाबालिग से मारपीट शुरु कर दी।

महिला ने नाबालिग को चप्पल से पीटा, जबकि एक युवक ने फाइटर से उसपर हमला किया। इस दौरान नाबालिग का परिचित ऑटो चालक मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई।

आधे घंटे तक मौके पर बवाल मचा रहा। मौके पर ट्रैफिक कर्मी भी पहुंचे और मारपीट शांत करवाने का प्रयास किया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कोर्ट के सामने मारपीट लेकिन नहीं पहुंची पुलिस
मामला चाहे जो भी हो, जिला न्यायालय के सामने व आसपास का क्षेत्र काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, वहां इस तरह की मारपीट होना कई सवालों को जन्म देता है। आधे घंटे तक वहां मारपीट चलता रहा, लेकिन मौके पर पुलिस का न पहुंचना भी एक सवाल है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-मुक्के, देखें वायरल Video


दुकान लगाने को लेकर हमेशा होता है विवाद
जिला न्यायालय के सामने व आसपास के क्षेत्र में ठेला दुकान लगाने को लेकर हमेशा विवाद की स्थिति निर्मित होती है। नो वेंडिंग जोन होने के बाद भी वहां दर्जनों की संख्या में पूरे दिन ठेले-गुमटी लगे रहते हैं। बेतरतीब दुकानों की वजह से उक्त मार्ग पर जाम की स्थिति भी निर्मित होती है।