scriptकांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, भारत बंद के लिए बैलगाड़ी का लिया सहारा | bharat bandh protest in balrampur | Patrika News
बलरामपुर

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, भारत बंद के लिए बैलगाड़ी का लिया सहारा

बलरामपुर में कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया।

बलरामपुरSep 10, 2018 / 02:36 pm

आकांक्षा सिंह

balrampur

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, भारत बंद के लिए बैलगाड़ी का लिया सहारा

बलरामपुर. बलरामपुर में कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। भारत बन्द के लिये कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी का सहारा लिया। बैलगाड़ी पर बैठकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जुलूस का नेतृत्व किया। शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाल कर दुकानों को बन्द करने का आह्वान किया गया। लेकिन बन्द का मिलाजुला असर दिखाई पड़ा। जुलूस निकालते समय कुछ लोगों ने दुकानें बन्द कर दी थी लेकिन उसके बाद दुकानें पुन: खुल गयी। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों, महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने भारत बन्द किया था। बाद में वीर विनय चौक पर कांग्रेसियों ने सभा की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय नेत्तृत्व के आह्वान पर आज भारत बंद किया गया। इसी कड़ी में बलरामपुर में भी पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत बंद के आह्वान का जनपद बलरामपुर में असर देखने को मिला। कांग्रेसियों के साथ कई घटक दलों ने भी भारत बंद में अपना समर्थन दिया। अनुज सिंह ने कहा कि पेट्रोल डीज़ल के आसमान छूते दाम आम आदमी की जेब पर डाका डालने के समान है।इसलिए हमें बैलगाड़ी के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की है और ये बताने का प्रयास किया है यदि समय रहते वर्तमान तानाशाह सरकार को सत्ता से दूर नहीं किया गया तक ये सरकार आम आदमी को सड़क पर ला देगा।

जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने बाजार बंद कराने का कमान अपने जिम्मे ले रखा था और अपने तमाम समर्थकों के साथ बैलगाड़ी के साथ जुलूस निकाला तथा नगर के अंदर जाकर दुकानों को बंद कराया। कांग्रेसियों ने वीर विनय चौराहे पर सभा कर वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सभी मोर्चे पर विफल बताया। कांग्रेसियों ने पूरे बाजार में घूम-घूमकर महंगाई के विरुद्ध समर्थन की अपील की। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील मुख्यालय तुलसीपुर तथा उतरौला में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।

Home / Balrampur / कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, भारत बंद के लिए बैलगाड़ी का लिया सहारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो