9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूजीसी इजाजत दे तो दाखिला ले सकेंगे 200 विद्यार्थी

तिथि समाप्त होने के बाद भी 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए संपर्क किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mou

यूजीसी इजाजत दे तो दाखिला ले सकेंगे 200 विद्यार्थी

मैसूरु. ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी मैसूरु विश्वविद्यालय (यूओएम) के दूरस्थ शिक्षा का लाभ उठा सके इसके लिए यूओएम ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से प्रवेश प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है।

हालांकि दाखिले की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को ही समाप्त हो चुकी है। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. डी.एस. गुरु ने बताया कि अंमित तिथि समाप्त होने के बाद भी 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए संपर्क किया है।

यूजीसी से इजाजत मिलने के बाद ही इनका दाखिला हो सकेगा। इस पृष्ठभूमि में उन्होंने यूजीसी को पत्र भेल अतिरिक्त समय देने की अपील की है ।

डॉ. गुरु के अनुसार यूजीसी ने तीन अक्टूबर को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी। 10 अक्टूबर को आवेदन आमंत्रित किया गया। बीच में दशहरा की छुट्टी भी थी। ऐसे में यूओएम को दाखिले के लिए एक सप्ताह से भी कम का समय मिल सका।

----

जिसके जीवन में मर्यादा होती है उसका जीवन सुरक्षित
मैसूरु. सिटी स्थानक में डॉ समकित मुनि ने उत्तराध्ययन सूत्र का विवेचन करते हुए कहा कि जिसके जीवन में मर्यादा होती है उसका जीवन सुरक्षित रहता है। मर्यादा का उल्लंघन होते ही सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।

दस प्रकार की मर्यादाओं का वर्णन करते हुए मुनि ने कहा कि जिस घर में ये दस नियम लागू होते हैं वह घर स्वर्ग सा सुंदर बन जाता है। भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में जप अनुष्ठान 5 नवंबर को शुरू होगा।