10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंग्रेजी में ट्वीट पर फंसे अभिनेता सुदीप

शोभा का अंग्रेजी में ट्वीट करना उनका भारी पड़ गया और लोगों ने जमकर ट्रोल किया।

less than 1 minute read
Google source verification
special

अंग्रेजी में ट्वीट पर फंसे अभिनेता सुदीप

बेंगलूरु. राज्योत्सव पर जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कन्नड़ में ट्वीटकर लोगों को राज्योत्सव की बधाई दी, वहीं कन्नड़भाषी होने के बाद भी भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने अंग्रेजी में ट्वीट कर राज्योत्सव की बधाई दी।

शोभा का अंग्रेजी में ट्वीट करना उनका भारी पड़ गया और लोगों ने जमकर ट्रोल किया। बाद में शोभा ने अपना अंग्रेजी का वह ट्वीट डिलीट कर दिया। मशहूर अभिनेता सुदीप के गुरुवार को कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर अंग्रेजी में ट्वीट कर बधाई देने पर उनके प्रशंसकों ने नाराजगी जताई।

उनके फॉलोअर्स ने ट्वीट करते हुए सुदीप को कन्नड़ भाषा का उपयोग करने की हिदायत दी। पिछले वर्ष भी सुदीप ऐसे विवाद में फंसे थे।

तब सुदीप की कन्नड़ में लिखी बधाई में कई त्रुटियां थी। तब सुदीप ने माफी मांगते हुए वह ट्वीट हटा दिया था। इस बार सुदीप अंग्रेजी में बधाई देकर विवाद में फंस गए है।

---

राष्ट्रपति व पीएम ने दी बधाई
बेंगलूरु. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लोगों को कन्नड़ राज्योत्सव की शुभकामना दीं।

दोनों ने कन्नड़ भाषा में ट्वीट किया जिस पर कन्नड़भाषी लोगों ने उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया दी और दोनों शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं का तहेदिल से आभार जातया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट में लोगों को बधाई दी और राज्य की बेहतरी की कामना की।

वहीं मोदी ने ट्वीट किया है कि मैं राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं और इस अवसर पर कर्नाटक के अपने बहनों एवं भाइयों को नमस्कार करता हूं।

कर्नाटक का अपना इतिहास रहा है और उसने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान कायम की है। मैं कर्नाटक के लोगों की खुशी और सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।