10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहिंसा हर व्यक्ति के लिए कल्याणप्रद

अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला

less than 1 minute read
Google source verification
jainism

अहिंसा हर व्यक्ति के लिए कल्याणप्रद

बेंगलूरु. गांधीनगर स्थित तेरापंथ सभा भवन में साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई।
प्रारंभ में साध्वीवृंद ने मंगलाचरण किया। साध्वी कंचन प्रभा ने कि कहा अहिंसा हर व्यक्ति के लिए कल्याणप्रद है।

आनंदमय जीवन शैली प्रशस्त करती है। मानसिक अशुभ चिंतन ना रहे, वचन से कटु शब्दों का प्रयोग न हो यह काम्य है। हमारा सकारात्मक चिंतन इस दिशा में उपयोगी है। साध्वी मंजू रेखा ने कहा कि अहिंसा को पैदा करने वाले कारण अहंकार, राग, वैमनस्य को समझें।

शांति संकलेचा ने कहा कि आज चारों ओर हिंसा का तांडव है। प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक, वाचिक और कायिक हिंसा से वचना चाहिए। मंत्री सीमा श्रीमाल ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में 35 भाई-बहनों की उपस्थिति रही।

---

वॉलीबाल टूर्नामेंट 31 दिसम्बर से
बेंगलूरु. राजस्थानी मित्र मंडल विजयनगर द्वारा रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट 31 दिसम्बर से 5 जनवरी तक विजयनगर के गांधीग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें कुल 16 टीमें भाग लेंगी। विभिन्न श्रेणियों में हर आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।