9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गठबंधन सरकार की नीतियां आरक्षण विरोधी : वीरय्या

आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार दलित विरोधी व आरक्षण विरोधी नीतियां अपना रही हैं

less than 1 minute read
Google source verification
bjp

गठबंधन सरकार की नीतियां आरक्षण विरोधी : वीरय्या

बेंगलूरु. भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डीएस वीरय्या ने शनिवार को उपचुनाव के मतदान में अजा-जजा वर्ग के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

वीरय्या ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार दलित विरोधी व आरक्षण विरोधी नीतियां अपना रही हैं।

सिद्धरामय्या ने मुख्यमंत्री रहते 5 साल में दलितों की विशेष घटक योजना के तहत कुल 86 हजार करोड़ रुपए दिए, लेकिन 36 हजार करोड़ रुपए भी खर्च नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दलितों को पदोन्नति में आरक्षण के अध्यादेश का यथावत समर्थन किया लेकिन राष्ट्रपति के अनुमोदन के बावजूद इसे लागू नहीं कर उन्होंने दलित विरोधी नीति अपनाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग के एक संगठन के पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की आड़ लेकर गठबंधन सरकार ने अध्यादेश को लागू नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि एचडी देवेगौड़ा जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने आरक्षण विरोधी आदेश जारी कर दलितों को मिलने वाले आरक्षण में कटौती की।

लेकिन बाद में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने संविधान में संशोधन कर इसे संविधानसम्मत किया।