10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाई कोर्ट को मिले पांच नए न्यायाधीश, सात हुए स्थायी

वहीं शेष तीन न्यायाधीशों को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
high court

हाई कोर्ट को मिले पांच नए न्यायाधीश, सात हुए स्थायी

बेंगलूरु. केन्द्र सरकार ने कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। अशोक गोलप्पा निजगान्नवर, हेतूर पुट्टास्वामी गौड़ा संदेश, कृष्णन नटराजन, प्रहलादराव गोविंदराव मुतालिक पाटिल और अप्पासाहेब शांतप्पा बेल्लुंके को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पाटिल की नियुक्ति 19 अगस्त 2020 तक के लिए तथा बेल्लंके को 2 अगस्त 2019 तक के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं शेष तीन न्यायाधीशों को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।

1 अगस्त 2018 को पूर्व सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में कॉलेजियम द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए इन पांच न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की गई थी।

इनके अतिरिक्त कर्नाटक हाई कोर्ट के सात मौजूदा न्यायाधीशों को स्थायी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

न्यायाधीश केम्पैया सोमशेखर, केएस मुदगल, श्रीनिवास एच कुमार, जॉन माइकल कुना, बसवराज ए पाटिल, एनके सुधींद्र राव और डॉ एचबी प्रभाकर शास्त्री को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की सिफारिश की थी।