9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नड़ राज्योत्सव : लाल-पीले झंडों से सजा शहर

हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्योत्सव लगे माता भुवनेश्वरी के जयकारे

less than 1 minute read
Google source verification
kannada

कन्नड़ राज्योत्सव : लाल-पीले झंडों से सजा शहर

बेंगलूरु. शहर में चप्पे-चप्पे पर लाल-पीले रंग के कन्नड़ ध्वज लहरा रहे थे। माता भुवनेश्वरी के जयकारों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में लोक कलाकारों के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गई।

विभिन्न कन्नड़ संगठनों ने 63 वां कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शख्सियतों का सम्मान, आंखों का नि:शुल्क परीक्षण शिविर, अन्नदान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

विभिन्न चौराहों पर कन्नड़ ध्वज फहराया गया और माता भुवनेश्वरी देवी की प्रतिमा रख कर पूजन किया गया। कन्नड़ साहित्य परिषद तथा कर्नाटक राज्योत्सव समिति की ओर से चामराजपेट क्षेत्र में विभिन्न झांकियां तथा लोक कलाकारों के साथ माता भुवनेश्वरी की शोभायात्रा निकाली गई।

मल्लेश्वरम के सैंकी तालाब के निकट डॉ राजकुमार की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसी स्थान पर वर्ष 1982 में डॉ राजकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक में कन्नड़ भाषा को प्राथमिकता देने की मांग के गोकाक चलुवली अभियान का श्रीगणेश किया गया था।

कर्नाटक संगठन की ओर से मुंदर्गी कन्नड़ राज्योत्सव पर जैन समाज के गौतमचंद चोपड़ा का सम्मान किया गया। इस मौके पर कन्नड़ अभिमानी पुरस्कार भी प्रदान किए गए।