scriptकर्नाटक: भाजपा के इस नेता ने माना कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं | Karnataka: This BJP leader admits that all is not well in the party | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक: भाजपा के इस नेता ने माना कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं

कहा, कुछ लोग सीएम को हटाना चाहते हैं

बैंगलोरJun 16, 2021 / 04:27 pm

Santosh kumar Pandey

ishwarappa.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक भाजपा (bjp) के वरिष्ठ मंत्री के एस ईश्वरप्पा (rural development & panchayat raj minister Eshwarappa)ने बुधवार को स्वीकार किया कि पार्टी में ही कुछ लोग मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा (Chief Minister B S Yediyurappa) को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में पार्टी आलाकमान ही निर्णय लेगा।
ईश्वरप्पा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक में पार्टी के मामलों के प्रभारी अरुण सिंह बेंगलूरु दौरे पर हैं और इस दौरान मंत्रियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बातचीत करने की उम्मीद है।
ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि यह सच है कि कुछ नेताओं ने प्रस्ताव दिया है कि सीएम को बदला जाना चाहिए। कुछ अन्य चाहते हैं कि येडियूरप्पा पद पर बने रहें। कुछ लोग इस मुद्दे पर दिल्ली भी गए।
पार्टी में कुछ समस्या

वरिष्ठ भाजपा नेता ने स्वीकार किया पार्टी में कुछ समस्या है। उन्होंने कहा इससे इनकार करना झूठ बोलना होगा। सच तो यह है कि अरुण सिंह समस्याओं के समाधान के लिए ही बेंगलूरु आ रहे हैं।
बता दें कि ईश्वरप्पा राज्य के दूसरे ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने माना है कि येडियूरप्पा को अपदस्थ करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके पहले राजस्व मंत्री आर अशोक ने भी कहा था कि कुछ नेता मुख्यमंत्री येडियूरप्पा को पद से हटाना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो