23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ध्यान,स्वाध्याय से ज्ञानवर्धन होता है-साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन

2 min read
Google source verification
ध्यान,स्वाध्याय से ज्ञानवर्धन होता है-साध्वी भव्यगुणाश्री

ध्यान,स्वाध्याय से ज्ञानवर्धन होता है-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. शांतिनगर आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि जो हमेशा साधना एवं स्वाध्याय करता है उसका मन हमेशा प्रसन्नचित और शांत रहता है। ध्यान,स्वाध्याय से ज्ञानवर्धन होता है जिसे धर्म और संस्कृति की सेवा होती है। स्वाध्याय से, अज्ञान से ज्ञान की और जाने का अवसर मिलता है। साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि हमारा मन बहुत चंचल है, वह हमेशा चलायमान ही रहता है, जैसे घड़ी के पेण्डुलम की तरह ही डोलता रहता है, स्थिर नहीं रहता है, इसकी स्थिरता के लिए, अशांत मन को शांत तथा समताभावी बनाने रखने के लिए स्वाध्याय आवश्यक है। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि कल के लिए सबसे अच्छी तैयारी यही है कि आज अच्छा करो, अपना और दूसरों का ख्याल करो। उन्होंने कहा कि जो आप अपने साथ नहीं होने देना चाहते, उसे दूसरों के साथ मत करें। साध्वी अभी शांतिनगर संघ में रहेंगे।

मदुरै के लिए बुक बसें निरस्त करने के आदेश
मंड्या. जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढऩे पर गुरुवार को जिलाधिकारी एस. अशवती ने कोरोना नियंत्रण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक रखी। जिलाधिकारी कहा कि बीते दिनों तमिलनाडु व मदुरै मंदिरों में दर्शन कर लौटने वाले लोगों को खांसी ,जुकाम होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनकी जांच की। इस पर संक्रमण का पता चला है। जिलाधिकारी ने केएसआरटीसी बस डिपो व्यवस्थापक को तमिलनाडु व मदुरै मंदिरों के दर्शन के लिए सरकारी बसों बुकिंग को निरस्त करने को कहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड की जांच बढ़ाने व कोविड सेन्टर में भर्ती संक्रमित लोगों का समय पर इलाज करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स्वास्थ्य विभाग मुख्य अधिकारी धनजंय, डॉ सोमशेखर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उधर ,श्रीरंगपट्टण तहसील में कोरोना संक्रमित के मामले बढने पर तहसील पंचायत भवन में तहसीलदार शवेता एम रविन्द्रा ने तहसील स्वस्थ विभाग अधिकारियों व आसा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक रखी।