15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को नहीं मिल रहीं दुल्हनें, विधायक ने रखा शादी पर इनाम योजना का प्रस्ताव

कर्नाटक के गांवों में किसानों को दुल्हनें नहीं मिल रही हैं। इस परेशानी के समाधान के लिए विधायक एच.डी. रंगनाथ ने एक अनोखी योजना का प्रस्ताव पेश किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Urea Policy India 2026

कर्नाटक में किसानों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। गांवों में किसानों को दुल्हनें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में विधायक एच.डी. रंगनाथ ने ग्रामीण समाज की बदलती तस्वीर की ओर इशारा किया है और इस समस्या के समाधान के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से आग्रह किया है कि किसानों से शादी करने वाली महिलाओं के लिए 6 मार्च को पेश होने वाले वर्ष 2026-27 के बजट में प्रोत्साहन राशि की योजना शुरू की जाए।

खेती करने वाले परिवार की बहू को दिया जाए आर्थिक इनाम

रंगनाथ ने कहा कि खेती करने वाले परिवार की बहू को आर्थिक इनाम दिया जाए। रंगनाथ ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में महिलाएं किसानों से शादी नहीं करना चाहतीं। खेती करने वाले युवकों के लिए दुल्हनों की कमी है। महिलाएं पूछती हैं किवो गांवों में क्यों जाएं और खेती करने वाले परिवार में क्यों शादी करें? रंगनाथ के अनुसार इस कारण कई किसानों को दूर दराज क्षेत्रों से विवाह करना पड़ रहा है और कई किसानों को तो दुल्हनें मिलने में काफी परेशानी आ रही है। रंगनाथ का मानना है कि खेती करने वाले परिवार की बहू को प्रोत्साहन राशि देने से खेती करने वाले परिवारों का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण समाज को स्थिरता मिलेगी।

खेती के प्रति घटता आकर्षण

खेती अब युवाओं के लिए आकर्षक पेशा नहीं रह गया है। आय अनिश्चित है, मौसम का जोखिम है और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी एक बड़ी वजह है। ऐसे में शिक्षित युवतियाँ शहरों में नौकरीपेशा जीवन को प्राथमिकता दे रही हैं।