
Desi AI (Representational Photo)
अब स्मार्टफोन और लैपटॉप पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की ज़रुरत नहीं होगी। भारतीय स्टार्टअप सर्वम एआई ने 'सर्वम एज' लॉन्च किया है। यह एक ऐसा ऑन-डिवाइस प्लेटफॉर्म है जो बिना क्लाउड सर्वर या इंटरनेट कनेक्टिविटी के सीधे आपके डिवाइस पर काम करेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब दूर-दराज के इलाकों में जहाँ नेटवर्क कमजोर है। ऐसे इलाकों में भी एआई टूल्स का इस्तेमाल बिना किसी बाधा के किया जा सकेगा। फिलहाल जो एआई चैटबॉट्स इस्तेमाल होते हैं वे काफी स्टोरेज और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
◉ सारा डेटा आपके फोन या लैपटॉप के अंदर ही प्रोसेस होगा। जानकारी क्लाउड पर नहीं जाएगी, तो डेटा के लीक होने का खतरा नहीं रहेगा।
◉ इस एआई प्लेटफॉर्म का स्पीच रिकग्निशन मॉडल हिंदी सहित 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें ऑटोमैटिक लैंग्वेज डिटेक्शन है, जिससे भाषा चुनने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
◉ यह एआई प्लेटफॉर्म 11 भाषाओं में सटीक अनुवाद करने में सक्षम है।
◉ डिवाइस पर ही प्रोसेसिंग होने से रिस्पॉन्स टाइम कम होगा।
◉ इसे मौजूदा मोबाइल प्रोसेसर्स के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इससे कम मेमोरी और कम बिजली की खपत में काम किया जा सकेगा।
देसी एआई सर्वम एज का डेवलपमेंट आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ा कदम है। इससे देश में एआई रिवॉल्यूशन को भी तेज़ी मिलेगी।
Published on:
21 Feb 2026 06:07 am
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
