20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वॉट्सऐप पर डॉक्टर और फोन पर टीचर, देसी स्टार्टअप्स ला रहे नया बदलाव

डिजिटल इंडिया और एआई के तेज़ी से हो रहे विकास की वजह से अब डॉक्टर्स और टीचर्स तक पहुंच बेहद ही आसान हो गई है। कैसे? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 20, 2026

WhatsApp

WhatsApp

भारत अब दुनिया का 'एआई एक्सपोर्ट हब' बन रहा है। एआई समिट में जारी 'इंडियाज़ एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप्स' रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय एआई स्टार्टअप्स अब 'सुपर-यूटिलिटी' मॉडल पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश के लगभग आधे स्टार्टअप्स सीधे तौर पर आम आदमी की बुनियादी ज़रूरतों जैसे हेल्थ-टेक, एड-टेक और एग्री-टेक पर केंद्रित हैं।

'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' का विज़न

इस विशेष सत्र में लॉन्च हुई रिपोर्ट में बुनियादी क्षेत्रों में बदलाव लाने वाले 110 से ज़्यादा स्टार्टअप्स और गैर-लाभकारी संस्थाओं को शामिल किया गया है। लॉन्च के दौरान आईटी मंत्रालय के निदेशक श्री के. मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला और अन्य अधिकारियों ने बताया कि ये कंपनियाँ एआई के 'सुपर-यूटिलिटी' मॉडल से कैसे 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के मंत्र को साकार कर रही हैं।

गेम-चेंजर एआई कंपनियाँ

हेल्थ-टेक और स्वास्थ्य तकनीक

    क्योर एआई - एक्स-रे और सीटी स्कैन का विश्लेषण कर फेफड़ों के कैंसर और टीबी की शुरुआती पहचान।

    निरामई - थर्मल इमेजिंग द्वारा बिना छुए, दर्द रहित और सस्ती ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग।

    हेल्थप्लिक्स - डॉक्टरों के लिए एआई-आधारित डिजिटल नुस्खे, जिससे इलाज प्रक्रिया में तेजी।

    एग्री-टेक, कृषि तकनीक

      देहात - 14 लाख से अधिक किसानों को फसल, खाद और बाजार की व्यक्तिगत सलाह।

      क्रॉपिन - सैटेलाइट इमेजिंग से उपज का पूर्वानुमान और फसल की सेहत की निगरानी।

      फसल - आईओटी सेंसर के ज़रिए सिंचाई और कीटनाशकों के सटीक उपयोग की सलाह व पानी की बचत।

      एड-टेक, शिक्षा तकनीक

        कॉन्वेजीनियस - 'स्विफ्टचैट' बॉट्स के जरिए करोड़ों छात्रों तक क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा।

        अधिविहान - ग्रामीण छात्रों के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में ट्यूटरिंग और शंका समाधान।

        न्याय और शासन

          अदालत एआई - अदालतों में रियल-टाइम स्टेनोग्राफर की तरह काम कर केस सुलझाने का समय कम करना।

          कोरोवर-ई-सेवक - कई भारतीय भाषाओं में सरकारी सेवाओं और शिकायतों के प्रबंधन की सुविधा।