9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटरबोट रेस विश्व चैंपियनशिप 16 से

भारत में यह मोटरबोट रेस 14 साल के अंतराल में होने जा रही है

less than 1 minute read
Google source verification
race

मोटरबोट रेस विश्व चैंपियनशिप 16 से

अमरावती में कृष्णा नदी में होगा आयोजन

बेंगलूरु. मोटरबोट रेस विश्व चैंपियनशिप 16 से 18 नवम्बर तक आंध्र प्रदेश के अमरावती में कृष्णा नदी में होगी।

भारत में यह मोटरबोट रेस 14 साल के अंतराल में होने जा रही है। आंध्र प्रदेश पर्यटन विभाग के सीएमओ श्रीनिवास राव ने बताया कि पांचवें चरण में नौ टीमों में 14 देशों के 19 चालक भाग लेंगे।

इनमें अमरावती की दो मोटरबोट शामिल हैं। आंध्र सरकार और पर्यटन विभाग की मेजबानी में आयोजन को देखने करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिनका प्रवेश नि:शुल्क रखा है।

---
त्रि दिवसीय रत्नत्रयी जिनेंद्र भक्ति महोत्सव
बेंगलूरु. माधवनगर वासुपूज्य जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में तीर्थप्रभावक विक्रम सूरीश्वर आदि अनेक तीर्थ संस्थापक पुण्यानंद सूरीश्वर, वीरसेन सूरीश्वर की पुण्यस्मृति में अनंतप्रभा की निश्रा में त्रि दिवसीय रत्नत्रयी जिनेंद्र भक्ति महोत्सव हुआ।

जिसमें भक्तामर अभिषेक, वासुपूज्य स्वामी अनुष्ठान एवं शांति पूजा अनुष्ठान में संघ के श्रावकों ने तीन दिन उल्लास से भाग लिया।