scriptसंगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन | Musical sunderkand | Patrika News
बैंगलोर

संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन

माहेश्वरी महिला मंडल का आयोजन

बैंगलोरDec 15, 2019 / 05:35 pm

Yogesh Sharma

संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन

संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन

बेंगलूरु. माहेश्वरी महिला मंडल बेंगलूरु की ओर से नई कार्यकारिणी के गठन के उपलक्ष्य में शनिवार को दोपहर 3 बजे से माहेश्वरी भवन में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राजस्थान के बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ के शंभूदयाल पारीक व उनके सहयोगियों ने सुन्दरकांड पाठ किया।
कार्यक्रम के शुरू में भगवान गणेश की पूजा महिला मंडल की अध्यक्ष कान्ता काबरा, सचिव विजयलक्ष्मी सारड़ा ने की। दीप प्रज्जवलन महिला मंडल की अध्यक्ष कान्ता काबरा, कथावाचक शम्भूदयाल, माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष नन्दकिशोर मालू, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन दक्षिणांचल की सहसचिव प्रकाश मून्दडा, महिला मंडल की सलाहकार सदस्य सावित्री मालू, विमला साबू, सचिव विजयलक्ष्मी सारड़ा ने किया। शम्भूदयाल का परिचय आशा बियानी ने दिया। माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य रामगोपाल मून्दड़ा, महावीर काबरा, सभा के अध्यक्ष निर्मल तापडिय़ा, उपाध्यक्ष नवल मालू, सुरेश लाखोटिया, गोकुलदास सारड़ा, चन्द्रमोहन सारड़ा, भगवानदास सारड़ा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह का संचालन सचिव विजयलक्ष्मी सारड़ा ने किया।

Home / Bangalore / संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो