10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्योत्सव पुरस्कार रोकना अतार्किक : अंबरीश

कन्नड़ फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कहा कि...

less than 1 minute read
Google source verification
ambrish

राज्योत्सव पुरस्कार रोकना अतार्किक : अंबरीश

बेंगलूरु. चुनाव आचार संहिता के बहाने से राज्योत्सव पुरस्कार टालना अतार्किक है। राज्योत्सव पुरस्कारों का वितरण राज्योत्सव दिवस पर ही होना चाहिए। अन्य दिनों में इस पुरस्कार के वितरण से यह पुरस्कार अपनी महत्ता खो देगा।

पूर्व मंत्री और कन्नड़ अभिनेता अंबरीश ने यह बात कही। कन्नड़ फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा हमारी संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व है।

आज कर्नाटक में कन्नड़ भाषा की रक्षा के लिए अभियान चलाने की नौबत आना चिंता की बात है। कन्नड़ फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चन्ने गौड़ा ने कहा कि कन्नड़ फिल्म उद्यम विषम स्थितियों के बीच अस्तित्व बचाने का संघर्ष कर रहा है।

इस उद्यम को कारोबार के लिए एक सीमित क्षेत्र है जबकि अन्य भाषाओं की फिल्मों को कारोबार के लिए विशाल क्षेत्र उपलब्ध है। समारोह में अभिनेता अंबरीश को मैसूर का पेटा पहना कर सम्मानित किया गया।

समारोह में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष के. वी. चंद्रशेखर, फिल्म निर्माता एसआर गोविंद सचिव बीएम हरीश तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जमीर अहमद के खिलाफ प्रदर्शन
हावेरी. जिला प्रभारी तथा खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री जमीर अहमद खान राज्योत्सव समारोह में अनुपस्थित रहे। इसके खिलाफ स्थानीय कन्नड़ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी मंत्री की अनुपस्थिति में स्थानीय विधायक नेहरु ओलेकर कन्नड़ ध्वज फहराया।