
रेल कर्मियों ने निकाली साइकिल रैली
बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2018 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी लोगों को ईमानदारी और उच्च मूल्य रखने के लिए शिक्षित करना है।
गुरुवार को गदग रोड स्थित रेल सौधा, स्पोर्ट ग्राउंड, क्लब रोड हुब्बली से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अतिरिक्त महाप्रबंधक बीबी सिंह, चीफ ऑपरेशन मैनेजर जीजे प्रसाद, मंडल रेल प्रबंधक राजेश मोहन सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
एसएसएलसी परीक्षा प्रक्रिया भी डिजिटल
बेंगलूरु. कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसइइबी) ने अगले साल 21 मार्च से 4 अप्रेल तक होने वाली प्रदेश बोर्ड 10वीं (एसएसएलसी) परीक्षा और इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया को डिजिटाइज कर दिया है।
परीक्षा में अब कागज का इस्तेमाल न के बराबर होगा। केएसइइबी की निदेशक (परीक्षा) वी.सुमंगला ने बताया कि मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन ही घोषित होंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से गलती की संभावना नहीं होगी।
परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र भी ऑनलाइन भेजे जाने से पर्चे लीक होने की घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी।
प्रायोग के बाद सफलत को देखते हुए केएसइइबी ने इस वर्ष से पूरी परीक्षा प्रक्रिया को डिजिटाइज करने का निर्णय लिया। 7.8 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है।

Published on:
02 Nov 2018 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
