
महापुरुष करते हैं संसार पर अध्यात्म की वर्षा
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में आचार्य महेंद्र सागर सूरी की निश्रा में जगदगुरु हीर सूरी व राष्ट्र संत आचार्य पद्मसागर सूरी के क्रमश: स्वर्गवास दिवस व जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुणानुवाद कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आचार्य ने कहा कि बादल समुद्र से पानी लेकर आसमान में ऊंचे जाकर मीठा पानी धरती पर बरसाते हैं और धरती को तृप्त और हराभरा करते हैं।
इसी तरह से इनके जैसे महापुरुष श्रुतरुपी समुंदर से ज्ञान जल ग्रहण करके संसार पर धर्म, अध्यात्म रूपी वर्षा करते हैं। जीवों के अंतर को धर्म जल से तृप्त करके, उस धर्म जल को प्राप्त कर ग्रहण करने वाले जीव अपने हृदय को सरस व जीवन को धर्म के जल से भीगा भीगा बनाकर अपना आत्म कल्याण साधते हैं। कार्यक्रम में शहर के समस्त संघों के अध्यक्ष, ट्रस्ट मंडल का संघ की ओर से बहुमान व अभिनंदन किया गया।
छात्रों को रोजगारपरक प्रशिक्षण की दी सीख
बेंगलूरु. जेसीआई बेंगलूरु गार्डन सिटी की ओर से बुधवार को विजया कॉलेज में 'प्रगति-उन्नति की ओरÓ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभिविन्यास अधिकारी अरविंद जैन ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अद्वितीय सामुदायिक विकास पहल, कौशल और मूल्य आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से बाजार तैयार करने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए छात्रों के प्रशिक्षण के बारे में बताया। कार्यक्रम में कुल 350 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश भंडारी ने की। उपाध्यक्ष राकेश मेहता, कार्य संचालक जितेन्द्र कुमार चोपड़ा और कार्य निर्देशक प्रज्वल गिरिया आदि भी उपस्थित रहे।
भगवान विश्वकर्मा व गणेश प्रतिमा का विसर्जन
बेंगलूरु. भंडारापुरा बुद्धगिरि क्रॉस में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा व गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। भगवान विश्वकर्मा व गणेश की प्रतिमा का विशेष पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस मौके पर बमबम कुमार मिश्र, सचिन जोशी, सुरेश, जानकी रमण, भवेश, उमेश, रवि किरण, अक्षय, रोहित, सुनील, सचिन, हरिश, राजेश, प्रणव, रविन्द्र, संजीव, चंदन, सुजीत, राजन, विष्णु, सुभेन्द्र मंडल, राजन, रवि, राकेश आदि उपस्थित थे।
Published on:
21 Sept 2018 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
