बेंगलूरु. पूर्व गृहमंत्री और विधायक अरगा ज्ञानेंद्र ने पश्चिमी घाट पर कस्तूरीरंगन पैनल की रिपोर्ट के खिलाफ शिवमोग्गा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तुलना ‘जले हुए आदमी’ से करके विवाद पैदा कर दिया है। तालुक भाजपा इकाई की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए तीर्थहल्ली के विधायक ज्ञानेंद्र ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वे मलनाड क्षेत्र से नहीं हैं और वे यहां के लोगों की समस्याओं और जीवनशैली के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया।