24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसडीएम ने शैक्षणिक गुणवत्ता व नवाचारों की ली जानकारी

Rajasthan

बिछीवाड़ा। उपखंड अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर ने गुरुवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निशा परमार भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कक्षा शिक्षण, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, विद्यालय परिसर, अभिलेखों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, वोकेशनल लैब, पुस्तकालय, विज्ञान, भौतिकी एवं रसायन प्रयोगशालाओं, ग्रीन स्कूल फीचर्स, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, भारत स्काउट्स, इको क्लब, स्वच्छ पेयजल, फर्नीचर एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति जानी और गतिविधि आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।
इस दौरान विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं कोमल बरांडा एवं हिमानी पटेल का सम्मान किया। प्रधानाचार्य डिंपल कोठारी ने पीएम श्री योजना के तहत संचालित नवाचारों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रथम सहायक विजेता यादव ने विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर राजीव जोशी, स्वाति शुक्ला, दुर्गेश जोशी, अर्चि गांधी, जितेंद्र सिंह आजाद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।