24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो -‘संगठन का उद्देश्य राष्ट्र, उद्योग व श्रमिक हित है ’

Rajasthan

धंबोला. भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को धम्बोला विद्युत परिसर मे मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश पंड्या थे। अध्यक्ष कांतिलाल ने की। विशिष्ट अतिथि हंसमुख भट्ट, भानुप्रसाद एवं देवेंद्र उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि पंड्या ने भारतीय मजदूर संघ की 72 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 1955 में भोपाल में स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने पांच साथियों के साथ भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी। संगठन का मूल मंत्र ''राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित'' रहा है। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्र सुरक्षित और मजबूत रहेगा तो उद्योग आगे बढ़ेंगे और उद्योगों के विकास से ही श्रमिकों का कल्याण संभव होगा। उन्होंने कहा कि बीएमएस ने हमेशा संघर्ष के साथ संवाद की नीति अपनाई और "काम के लेंगे पूरे दाम" का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आज बिजली, परिवहन, बैंक, रेलवे, वस्त्र उद्योग, कारखानों एवं विभिन्न सरकारी-अर्द्धसरकारी संस्थानों में बीएमएस की मजबूत इकाइयां कार्यरत हैं। संगठन केवल श्रमिकों का संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां कार्यकर्ता एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। इस अवसर पर जिले में संगठन को मजबूत बनाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके समर्पण और अथक प्रयास से जिले में बीएमएस का मजबूत संगठन खड़ा हुआ है। कार्यक्रम में हरीश, नाथूलाल, कमला, राकेश, मंजुला, समरीन, रेखा, भवानी सिंह, चिराग पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन चिराग पाटीदार ने किया।