scriptराजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सीट से आई बड़ी रोचक जानकारी, प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का हुआ खुलासा | Rajasthan Banswara Lok Sabha Seat Came Interesting Information Candidates Election Expenses Revealed | Patrika News
बांसवाड़ा

राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सीट से आई बड़ी रोचक जानकारी, प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का हुआ खुलासा

Banswara Lok Sabha Seat : राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर चुनाव खर्च को लेकर बड़ी रोचक जानकारी आई। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च के राज का खुलासा हुआ।

बांसवाड़ाJun 05, 2024 / 04:00 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Rajasthan Banswara Lok Sabha Seat Came Interesting Information Candidates Election Expenses Revealed

राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सीट से आई बड़ी रोचक जानकारी (File Photo)

Banswara Lok Sabha Seat : राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव खर्च को लेकर बड़ी रोचक जानकारी आई। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च के राज का खुलासा हुआ। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का खर्च खाता अभी एक माह बाद पूरी तरह साफ होगा, लेकिन अब तक के हिसाब से मतगणना उपरांत चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस बार बांसवाड़ा लोकसभा सीट की दावेदारी के बाद वोट लेने में तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय ने सबसे कम 16 पैसे प्रति वोट खर्च किया है, तो चुनाव में एड़ी-चोटी का जोर लगा चुके भाजपा के महेंद्रजीतसिंह मालवीया को प्रति वोट सर्वाधिक 13.43 रुपए में पड़ा है। चार निकटतम प्रतिद्वंद्वियों के खाते खंगालने पर उनमें से इन दो की खास बात यह रही कि कुशलगढ़ निवासी 28 वर्षीय निर्दलीय राजकुमार पुत्र हीरालाल ने चुनाव प्रचार सामग्री, टेंट, शामियाने, पेट्रोल किसी पर कोई खर्च नहीं किया।

राजकुमार की जमानत जब्त होने से बची

आठवीं तक पढ़े-लिखे इस राजकुमार का खर्चा केवल जमानत राशि 12 हजार 500 रुपए जमा करवाने का रहा, जिससे आयोग में खर्च खाता खुला। उनके एजेंट एडवोकेट हिरेन पटेल के अनुसार चूंकि उसके बाद कोई ही खर्च नहीं किया, लिहाजा रेकॉर्ड पर बताने का सवाल ही नहीं रहा। फिर नतीजे में 28 वर्षीय इस बेरोजगार प्रत्याशी को 74 हजार 598 वोट मिले। इस हिसाब से जमानत बची ही, एक वोट मात्र 16 पैसे में पड़ा। दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी मालवीया के खाते में बताई 24 अप्रेल तक बिलिंग के अनुसार 77 लाख 9 हजार नौ रुपए खर्च बताया। उन्हें चुनाव में 5 लाख 73 हजार 777 रुपए वोट मिले। इस हिसाब से उनका एक वोट 13 रुपए 43 रुपए में पड़ा।
यह भी पढ़ें –

वैभव गहलोत की हार पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, दी ऐसी सफाई की सब चौंक गए

अरविंद डामोर के हर वोट पर खर्च ₹2

इसके अलावा कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर लड़े अरविंद डामोर ने अपना अब तक का खर्च 1 लाख 23 हजार 130 रुपए बताया है, जबकि 61 हजार 211 वोट लेकर वे चौथे नंबर पर रहे। इस हिसाब से उनका एक वोट मात्र दो रुपए के खर्च में पड़ा है।

राजकुमार रोत का खर्चा आया ₹ 3.59

अब विजेता बीएपी के राजकुमार रोत की बात करें तो उन्होंने 29 लाख 50 हजार 382 रुपए का खर्चा किया। इसके मुकाबले 8 लाख 20 हजार 831 रुपए खर्च किए, जिससे उनका एक वोट 3.59 रुपए में मिला है। गौरतलब है कि मतगणना के एक माह के अंतराल तक चुनाव खर्च जोड़ा जा सकता है और इसमें और जुड़ने पर वोट की कीमत पर असर रहेगा। बावजूद इसके अब तक दर्शाए खर्च से सबसे कम खर्च में चुनाव लडऩे वाले निर्दलीय राजकुमार ही सामने आए हैं।

Hindi News/ Banswara / राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सीट से आई बड़ी रोचक जानकारी, प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का हुआ खुलासा

ट्रेंडिंग वीडियो