17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara News: टीवी के रुपए मांगने गए युवक को बुआ और बेटों ने मारकर नदी में फेंक दिया

सुनील की मां ने रिपोर्ट में बताया कि सुनील ने एक टीवी और कूलर परम को दिया था। सुनील पैसे लेने अपनी बुआ परम के घर आया था। इसी बात पर उसे मार डाला।

2 min read
Google source verification
banswara crime

मृतक सुनील

बांसवाड़ा। सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की उसकी बुआ, उसके बेटे व अन्य परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव हिरण नदी में फेंक दिया। घटना के 5 दिन बाद शव नदी से बरामद कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। शव नदी से बाहर नहीं, इसलिए हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए थे।

सज्जनगढ़ थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि हेजामाल निवासी सुनील पुत्र मांगीलाल कनिपा गुजरात के झालोद में रहकर काम करता था। मां साथ रहती थी। मां ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा 20 अगस्त को आया था। फिर घर नहीं लौटा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

रविवार रात 9 बजे हिरण नदी में शव पड़े होने की सूचना मिली। रात में थानाधिकारी जाब्ता लेकर पहुंचे व गड़ा-गला शव निकाल सुरक्षित रखवाया। सोमवार तडक़े झालोद से सुनील की मां को बुलाया तो उसने बेटे सुनील के रूप में शिनाख्त की।

‘मेरा बेटा कुछ रुपए ही तो मांगता था’

सुनील की मां ने रिपोर्ट में बताया कि सुनील ने एक टीवी और कूलर परम को दिया था। सुनील पैसे लेने अपनी बुआ परम के घर आया था। इसी बात पर उसे मार डाला। थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि रास्ते में सुनील को एक दोस्त रोड पर खड़ा मिला।

दोनों शक्करवाड़ा गांव में दोस्त के ससुराल गए। दोस्त की पत्नी को छोड़ निकले तो एक और दोस्त मिल गया। फिर तीनों हेजामाल गए। यहां सुनील बुआ के घर गया। रुपयों का तकाजा करने पर बहस हो गई। बात बढऩे पर मारपीट शुरू हो गई। यह देख दोनों दोस्त मौके से भाग गए।

हाथ-पैर बांध नदी में बहाया

मारपीट के दौरान ही सुनील की मौत हो गई। हत्यारों ने शाम होने का इंतजार किया। सभी ने उसके हाथ पीछे की ओर प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। फिर पैर बांधे। रात के अंधेर में उसे ले जाकर हिरण नदी में फेंक दिया। घर में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

पुंगी बजाने आया था जीजा… हत्या में हुआ शामिल

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना में भरड़ा जाल का एक व्यक्ति भी शामिल है, जो परम का जीजा है। यह पुंगी बजाने का काम करता था। किसी कार्यक्रम में पुंगी बजाने आया था और हत्या की वारदात में शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें : गोवंश का कटा सिर मिलने की सूचना से हड़कंप, खाटूश्यामजी जा रहे युवक की धुनाई, CCTV फुटेज से सच्चाई आई सामने

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग