
सागवाड़ा. कान्हदास धाम बड़ा रामद्वारा सागवाड़ा में शाहपुरा धाम के रामस्नेही संत कीर्ति राम के सान्निध्य में शनिवार से चातुर्मास प्रारंभ होगा।
समिति अध्यक्ष सुधीर वाडेल के अनुसार चातुर्मास के दौरान 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व संत के सान्निध्य में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दिन स्वामी रामचरण की तस्वीर की पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया कि इस चातुर्मास कार्यक्रम में परंपरा अनुसार विभिन्न त्योहार एवं उत्सव समय-समय पर मनाए जाएंगे। चातुर्मास के दौरान सत्संग प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं संध्याकालीन आरती शाम 7 बजे होगी। समिति ने श्रद्धालुओं से सत्संग का लाभ लेने एवं चातुर्मास के धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनें।
Updated on:
24 Jul 2026 06:01 am
Published on:
24 Jul 2026 06:01 am
