scriptराजस्थान के बारां जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दो की मौत | heavy rain in rajasthan- flood condition in baran | Patrika News
बारां

राजस्थान के बारां जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दो की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news/

बारांSep 08, 2018 / 08:52 am

santosh

baran flood

राजस्थान के बारां जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दो की मौत

बारां। राजस्थान के उत्तर पूर्व और दक्षिण के जिलों में मानसून फिर सक्रिय हुआ और कई जिलों में बीते 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं।

भारी बारिश से बारां जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। रात को लगातार दस करीब 10 घंटे हुई मूसलाधार बरसात से हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सुबह लोगों की नींद खुली तो खुद को घरो में पानी के बीच पाया। बारां शहर की आधा दर्जन से अधिक बस्तियों में दो फीट पानी का भर गया है।
जिले में आधा दर्जन मकान बरसात के कारण धराशाही हो गए। कई जगह हालात बहुत खराब है। भारी बारिश से एक जगह मकान ढह गया, जिसके नीचे दबकर दो बालिकाओं की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
गांव और कस्बे बने टापू, दहशत में लोेग
शाहाबाद क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव और कस्बे टापू बन गए हैं। समरानियां कस्बे में नदी का पानी कस्बे के अंदर पहुंच गया है। इससे दुकान और घरों में पानी भर गया है। रातई डेम ओवर फलो हो गया है। वेस्टवीयर पर चार फिट की चादर चल रही है। पनी के सैलाब से लोग दहशत में है। मूसलाधार बारिश से दर्जनों मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं।
भारी बारिश होने का आॅरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार को भरतपुर, अलवर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में भारी बारिश होने का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम से लेकर देर रात तक बारिश का दौर चला। बारिश से शहर में देर रात तक सड़कों पर बारिश का पानी जमा रहा और जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें नजर आई।

Home / Baran / राजस्थान के बारां जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दो की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो