8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारां में पेट्रोल ने लगाई सेंचुरी, 100.92 पर नॉटआउट

चहुंओर महंगाई का तड़का, अब तो दिल जोर से धड़का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 22 Feb 2021, 11:28 PM IST

बारां में पेट्रोल ने लगाई सेंचुरी, 100.92 पर नॉटआउट

बारां में पेट्रोल ने लगाई सेंचुरी, 100.92 पर नॉटआउट

बारां. इनदिनों महंगाई की मार से आमजन त्रस्त हैं, डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस के दामों के बेहताशा वृद्धि से देशभर में कोहराम मचा है। बारां शहर में सोमवार को एचपी के पावर पेट्रोल के दाम 100 रुपए 92 पैसे प्रति लीटर पहुंच गए। पेट्रोल शतक मारने के बाद भी क्रीज पर डटा हुआ है। दूसरी और खाद्य तेलों में भी हाल ही में 5 से 10 रुपए की तेजी तथा देसी घी के दामों में भारी उछाल से लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया। इनके अलावा प्याज का अद्र्धशतक पर जा पहुंचा तो लाल मिर्च पाउडर का तीखापन भाव सुनने के बाद ही जुबान को जलाने लगा है।

read also : जेईई मेन कल से, पहले दिन बीआर्क, बी-प्लानिंग की परीक्षा
बारां के पेट्रोल पम्प संचालक द्वारका प्रसाद मेहता ने बताया कि शहर समेत जिले में पावर पेट्रोल के दाम 100.92 रुपए लीटर रहे। सामान्य पेट्रोल 97.11 पैसे तो डीजल के दाम 89.44 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गए। उनका कहना है कि जरूरतमंद उपभोक्ता अब जरूरत के अनुसार ही वाहनों में ईंधन भरवा रहे हैं। शहर में एलपीजी 14.2 किलो गैय सिलेंडर 791 रुपए व 19 किग्रा का व्यवसायिक उपभोग का सिलेंडर 1572 रुपए में उपभोक्ताओं को मिला। केन्द्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी अरसे पहले ही खत्म कर आम आदमी की जेब पर अधिक भार डाल दिया। पेट्रो पदार्थोंं के दामों में वृद्धि को लेकर सरकार व विरोधी दलों में जुबानी जंग भले ही तेज हो गई। लेकिन आम आदमी को फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही।

read also : आईडी व गाड़ी के मूल दस्तावेज दिखाए बिना नम्बर प्लेट बनाने पर होगी कार्रवाई
खाद्य तेल भी हो रहा रसोई से दूर
किराना व्यापारी चंचल खंडेलवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में खाद्य तेलों के दामों में 5 से 10 लीटर की तेजी आ गई। जिले में सर्वाधिक खपत सोयाबीन के तेल की होती है। अब लोकल सोया तेल की खुदरा दर 130 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई। वहीं ब्रांडेड कम्पनियों के तेल के दाम 140 से 150 रुपए लीटर तक जा पहुंचे। मूंगफली को तेल 180 रुपए लीटर में बिक रहा है। सरसों व चावल के तेलों के दामों में भी 10 रुपए लीटर तक उछाल आया है। कई कम्पनियों का देसी घी 400 से 480 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा तो बड़ी व नामी कम्पनियों का यहीं घी 510 से 570 रुपए प्रति लीटर के भाब तक पहुंच गया।