8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेईई मेन कल से, पहले दिन बीआर्क, बी-प्लानिंग की परीक्षा

कोटा में एक परीक्षा केन्द्र पर एक शिफ्ट में होगी परीक्षा24 से 26 फ रवरी तक चार केन्द्रों पर होगी बीई बीटेक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 22 Feb 2021, 8:32 PM IST

जेईई मेन कल से, पहले दिन बीआर्क, बी-प्लानिंग की परीक्षा

जेईई मेन कल से, पहले दिन बीआर्क, बी-प्लानिंग की परीक्षा

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा इस वर्ष 23 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के तहत पहले दिन बीआर्क और बीप्लानिंग का पेपर होगा। यह परीक्षा दो पारियों में सुबह 9 से दोपहर 12 एवं दोपहर 3 से शाम 6 बजे के मध्य होगी। कोटा में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पहले दिन यह परीक्षा एक केन्द्र पर एक ही पारी में होगी।

इसके लिए ओम कोठारी इंस्टीट्यूट केन्द्र रहेगा। बीई बीटेक की परीक्षा 24 से 26 फ रवरी के मध्य होगी। इसके लिए कोटा में ओम कोठारी इंस्टीट्यूट, शिव ज्योति रानपुर, इन्द्रा विहार व विज्ञान नगर में परीक्षा डेस्क चार केन्द्र रहेंगे। कुल 8626 विद्यार्थी बैठेंगे, जबकि देशभर में बीई व बीटेक के लिए कुल 6 लाख, बी आर्किटेक्चर के लिए 63 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

एनटीए के सिटी कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि जेईई मेन परीक्षा के लिए देश-विदेश के 331 परीक्षा शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बीआर्क बीप्लानिंग की परीक्षा एक दिन में दो शिफ्टों में तथा बीई बीटेक की परीक्षा 6 शिफ्टों में आयोजित होगी। राजस्थान में कोटा, अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, उदयपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनू, नागौर, सवाईमाधौपुर, भरतपुर, दौसा, करौली सहित 16 शहरों में परीक्षा होगी।

इनकी पालना करनी होगी
- जेईई मेन के प्रवेश पत्रों में प्रत्येक विद्यार्थी को रिपोर्टिंग का अलग-अलग समय दिया गया। उसी समय विद्यार्थी पहुंचे।
- परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
- प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांए हाथ का अंगूठा का निशान, स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा।
- विद्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे।
- विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
- मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी।
- विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी।
- थ्री लेयर मास्क भी दिया जाएगा।
- विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ कार्य के लिए 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी।
- विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र, सेल्फ डिक्लेरेशन
- फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोडऩा होगा।