script24 घंटे में टूटे सीवर मेनहोल बदले जाएंगे, जीएम जलकल करेंगे खुद मानीटरिंग, डायल करें ये नंबर… | Patrika News
बरेली

24 घंटे में टूटे सीवर मेनहोल बदले जाएंगे, जीएम जलकल करेंगे खुद मानीटरिंग, डायल करें ये नंबर…

नगर निगम का जलकल विभाग सीवर के टूटे मेनहोल को अब 24 घंटे के अंदर ठीक करायेगा। नहीं तो उन्हें बदला जाएगा। इससे दुर्घटनाएं व किसी को भी कोई समस्या नहीं होगी।

बरेलीMay 02, 2024 / 07:42 pm

Avanish Pandey

बरेली। नगर निगम का जलकल विभाग सीवर के टूटे मेनहोल को अब 24 घंटे के अंदर ठीक करायेगा। नहीं तो उन्हें बदला जाएगा। इससे दुर्घटनाएं व किसी को भी कोई समस्या नहीं होगी। जीएम जलकल शिकायतों की स्वयं मानीटरिंग करेंगे। इसको लेकर एई और जेई की टीमें बनाई गई हैं।
हादसों को दावत दे रहें हैं खुले मेनहोल
शहर में कई जगहों पर मेनहोल खुले हुए हैं। उनसे दुर्गंध आती है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसको लेकर जलकल विभाग सख्त हो गया है। सीवर लाइन के मैनहोल पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम शुरू कर दिया गया है। अब खुले मैनहोल की शिकायतों को 24 घंटे में निपटारा कराया जाएगा। सीवर मेन होल को लेकर लोग नगर निगम में शिकायतें लेकर आते हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाता है। मेनहोल के ढक्कन खुले होने हादसे होते हैं। शिकायतों के बावजूद ढक्कर न बदले जाने पर लोग बड़े अफसरों से शिकायत करते हैं।
सीवर मेनहोल का ढक्कन खुला है तो यहां डायल करें नंबर

शिकायतों के निस्तारण के लिए जलकल विभाग ने जोनवार टीमें तैयार की हैं। शहर में कहीं भी सीवर का ढक्कन खुला हो तो कंट्रोल रूम नंबर 7055519637, टोल फ्री नंबर 1533, 14420 और एक्सईएन जलकल 7055519615, एई 7055519610 और जेई का सीयूजी नंबर 7055519611 पर शिकायत कर सकते हैं। जीएम जलकल सौरभ श्रीवास्तव का कहना है शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए हमने टीम बनाई हैं।

Hindi News/ Bareilly / 24 घंटे में टूटे सीवर मेनहोल बदले जाएंगे, जीएम जलकल करेंगे खुद मानीटरिंग, डायल करें ये नंबर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो