बरेली

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना : हर विधानसभा में विकसित होंगे पर्यटन स्थल, बढ़ेंगे रोजगार

बरेली। क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना का शुभारंभ किया गया है। अब हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे। पिछले दिनों यूपी कैबिनेट ने योजना को मंजूरी दी थी। 25 लाख से पांच करोड़ तक के प्रोजेक्ट को पर्यटन विभाग मंजूरी देगा। इसके लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

less than 1 minute read
Jun 09, 2023

सांसद, विधायक, सरकारी, गैर सरकारी व्यक्ति कर सकता है आवेदन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए सांसद, विधायक, कोई भी प्रतिष्ठित, सक्षम व्यक्ति सरकारी, गैर सरकारी प्रस्तावक हो सकता है। परियोजना में 25 लाख रुपये न्यूनतम और 5 करोड़ की अधिकतम धनराशि के प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। परियोजना लागत का 50 प्रतिशत पर्यटन विभाग द्वारा सहयोग किया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत का बजट क्षेत्रीय सांसद, विधायक द्वारा विधायक निधि के अंतर्गत दिया जा सकता है।

ढाई करोड़ देगा पर्यटन विभाग तैयार कराया प्रोजेक्ट फाइल


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थल विकसित करने में पर्यटन विभाग हर तरह से सहयोग करेगा। प्रोजेक्ट का 50 फीसदी ढाई करोड़ तक पर्यटन विभाग देगा। प्रोजेक्ट की फाइल तैयार करने में सहयोग किया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति, संस्था, सरकारी, गैर सरकारी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इससे अधिक जानकारी के लिए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय सिविल लाइंस में 98 970 88344 पर संपर्क कर सकते हैं।

Published on:
09 Jun 2023 06:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर