
शहला ताहिर
बरेली। नवाबगंज नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष शहला ताहिर, पांच अधिशासी अधिकारी समेत 16 लोगों पर 10.41 करोड़ रुपये के गबन के मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। मामला लखनऊ के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज किया गया है। जिसमें पांच कार्यकारी अधिकारी और 10 कर्मचारी और ठेकेदार शामिल हैं।
इस मामले में शामिल सरकारी धन गबन के आरोपी
2012 से 2017 में हुआ करोड़ों का गबन
जांच में पता चला है कि यह गबन 2012 और 2017 के बीच हुआ था। इस मामले को आईपीसी की धारा 409, 120बी, 420, और 13(1)(d)(11) के तहत दर्ज किया गया है। 2021 में इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश शासन में की गई थी इसके बाद गृह विभाग ने मामले की जांच कराई जांच में आरोप सही पाए जाने पर ईओडब्ल्यू ने रिपोर्ट दर्ज की। सूत्रों के मुताबिक भ्रष्टाचार और गबन के इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
वर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के आधार पर की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ से एक जांच टीम हाल ही में आई थी, लेकिन उन्हें रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है।
Updated on:
28 Aug 2024 11:37 am
Published on:
28 Aug 2024 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
