script400 करोड़ बकाया, अब जोड़ रहे हाथ    | jodhpur discom: 400 million outstanding, adding now hand | Patrika News
बरेली

400 करोड़ बकाया, अब जोड़ रहे हाथ   

 जोधपुर शहर व जिला वृत्त में डिस्कॉम के उपभोक्ताओं में 400 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। इसके चलते डिस्कॉम का बजट गड़बड़ा रहा है। 

बरेलीJan 31, 2016 / 07:02 am

Kamlesh Sharma

 जोधपुर शहर व जिला वृत्त में डिस्कॉम के उपभोक्ताओं में 400 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। इसके चलते डिस्कॉम का बजट गड़बड़ा रहा है। अब इस राशि को वसूलने के लिए डिस्कॉम को आम उपभोक्ता व जनप्रतिनिधियों के हाथ जोडऩे पड़ रहे हैं। डिस्कॉम ने आनन-फानन में राशि वसूलने के लिए बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में इस माह अब तक एक हजार से अधिक कनेक्शन पर कैंची चल चुकी है। सभी अभियंताओं को इस रकम को वसूलने के लिए दो माह का समय दिया गया है। कोई अभियंता इसमें लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ डिस्कॉम कार्रवाई करेगा। 

आम उपभोक्ता से सरपंच तक से सम्पर्क 
जोधपुर शहर में करीब 100 करोड़ रुपए बकाया है। जबकि जिला वृत्त में यह बकाया राशि 300 करोड़ है। यह राशि आम उपभोक्ता, जलदाय विभाग, जिला परिषद व ग्राम पंचायतों में बकाया है। इस राशि को वसूलने के लिए अब डिस्कॉम सरपंच, जिला परिषद सदस्य व आमजन से हाथा-जोड़ी कर रहा है ताकि 31 मार्च तक हर हाल में यह राशि वसूल हो जाए। इसके लिए सभी अभियंताओं को बकाया की सूची भी सौंप दी गई है। उन्हें लक्ष्य भी दिया गया है कि किसको कितनी राशि वसूलनी है। जिला वृत्त के अधीक्षण अभियंता बीएल दहिया ने बताया कि सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों से इस बारे में सम्पर्क किया जा रहा है। 

अकेले पीएचईडी में 100 करोड़ बकाया 
डिस्कॉम की मानंे तो इस राशि में से अकेले पीएचईडी में 100 करोड़ रुपए बकाया हैं। इसके लिए कई बार जलदाय विभाग को नोटिस भेजा जा चुका है और उच्च स्तर पर बैठकें भी हो चुकी है, लेकिन खास सफलता डिस्कॉम को नहीं मिली। डिस्कॉम अब लगातार जलदाय विभाग के सम्पर्क में है।

दो माह वसूली पर फोकस
अब आगामी दो माह तक बकाया वसूली पर डिस्कॉम का ध्यान रहेगा। अभियंताओं को सूची सौंप दी गई है। बकाया जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जोधपुर जिला वृत्त में सबसे ज्यादा राशि बकाया है। पीएचईडी से भी सम्पर्क किया जा रहा है। 
 – डी.के. दुबे, संभागीय मुख्य अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम

Home / Bareilly / 400 करोड़ बकाया, अब जोड़ रहे हाथ   

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो