बरेली

बारिश बनी आफत, जलभराव ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, छह ट्रेनें निरस्त

बरेली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून की बारिश से रेलवे भी प्रभावित हुआ है। उत्तर रेलवे के सरहिन्द-नांगल डैम चण्डीगढ़, सनहवाल व अंबाला सहारनपुर रेल खंडों पर भारी वर्षा और जल-जमाव के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Jul 09, 2023

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कई नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जम्मूतवी से नौ जुलाई को प्रस्थान करने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रही। चण्डीगढ़ से नौ जुलाई को प्रस्थान करने वाली 15012 चण्डीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निरस्त रही। काठगोदाम से 10 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। कानपुर सेन्ट्रल से 11 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। काठगोदाम से 11 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी और लखनऊ जंक्शन से 10 जुलाई को प्रस्थान करने वाली 15011 लखनऊ जंक्शन-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Published on:
09 Jul 2023 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर