भारत माता की जय न बोलने वाले अपना मुंह बंद रखें: राज्यपाल  

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि भारत माता की जय पर विवाद खड़ा कर भगत सिंह जैसे शहीदों का अपमान न करें। जो लोग भारत माता की जय नहीं बोलना चाहते, वह अपना मुंह बंद रखें।

less than 1 minute read
Apr 17, 2016
ram naik
बरेली. राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि भारत माता की जय पर विवाद खड़ा कर भगत सिंह जैसे शहीदों का अपमान न करें। जो लोग भारत माता की जय नहीं बोलना चाहते, वह अपना मुंह बंद रखें। विवाद कर असहजता न फैलाएं।

हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति
श्री नाइक यहां सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत माता की जय न बोलने वालों की संख्या एक प्रतिशत ही होगी। सही बात तो यह है कि देशभक्ति देश में रहने वाले हर व्यक्ति के अंदर होती है।

प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री की भाषा असंसदीय
उन्होंने कहा कि प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री आज़म खान की भाषा असंसदीय है। 60 पंक्तियों में से 20 पंक्ति विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं हटाई। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को इस बावत पत्र भी लिखा है।उन्होंने कहा कि विधेयक क्यूं रोके गए हैं, इसके बारे में विधानसभा अध्यक्ष को बताया जा चुका है।
Published on:
17 Apr 2016 05:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर