12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदसलूकी पर गिरी गाज: SSP ने नवाबगंज इंस्पेक्टर क्राइम को किया सस्पेंड, विभागीय जांच भी शुरू, महकमे में हलचल

पुलिस विभाग में अनुशासन तोड़ने वालों पर अब सीधे गाज गिर रही है। नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को दुर्व्यवहार के आरोप में एसएसपी अनुराग आर्य ने सस्पेंड कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। पुलिस विभाग में अनुशासन तोड़ने वालों पर अब सीधे गाज गिर रही है। नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को दुर्व्यवहार के आरोप में एसएसपी अनुराग आर्य ने सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और यह संदेश साफ चला गया है कि अब किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी।

शिकायत से शुरू हुआ मामला

सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षक जयपाल सिंह के कार्यशैली और व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामला जब उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो इसकी जांच कराई गई। शुरुआती पड़ताल में ही दुर्व्यवहार के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसएसपी ने बिना देर किए सख्त कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। जैसे ही निलंबन की खबर सामने आई, पुलिस लाइन से लेकर थानों तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई पुलिसकर्मी इस कार्रवाई को बड़ा संदेश मान रहे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में पुलिस की छवि को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, ऐसे में यह कार्रवाई एक उदाहरण के तौर पर देखी जा रही है।

विभागीय जांच भी तेज

सिर्फ निलंबन तक ही मामला सीमित नहीं है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि कहीं इस मामले में और कोई कर्मचारी तो शामिल नहीं था या लापरवाही बरत रहा था। अगर ऐसा पाया गया तो कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है। एसएसपी अनुराग आर्य पहले भी साफ कर चुके हैं कि पुलिस का व्यवहार ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। ऐसे में आम जनता से बदसलूकी या अनुचित व्यवहार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को उसी सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग