बरेली

Swara Bhaskar: बरेली की बहु स्वरा भास्कर का शादी से पहले इन सितारों से था अफेसर, जानिए किसके साथ 5 साल रहा रिलेशन

Swara Bhaskar: हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल यानी 2023 में16 फरवरी को राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद से शादी कर ली है। लेकिन शादी से पहले स्वरा भास्कर का 5 साल तक अफेयर्स था।

2 min read
May 30, 2023
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर

Swara Bhaskar: बरेली की बहु अभनेत्री स्वरा भास्कर एक प्रतिभाशाली थिएटर कलाकार, प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्ती और एक प्रसिद्ध टीवी स्टार हैं। अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। जिस आज से उन्हें कई पुरस्कार और खिताब से नवाजा गया है। स्वरा भास्कर,ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है जिसमे तनु वेड्स मनु, रांझणा, अनारकली ऑफ आरा और वीरे दी वेडिंग जिसमे उनके प्रदर्शन की काफी तारीफ हुई।

अभनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शिक्षा के बाद अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें लोकप्रियता और सीखने के कई अवसर दिए।

हिमांशु शर्मा को 5 साल डेट कर चुंकीं है स्वरा भास्कर
हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल यानी 2023 में16 फरवरी को राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद से शादी कर ली है। लेकिन शादी से पहले स्वरा भास्कर का अफेयर्स राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा के साथ था। दोनों एक दूसरे को पांच सालों तक डेट किया था।

स्वरा ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार था
बता दें, फिल्म रांझणा के निर्माण के दौरान स्वरा और हिमांशु एक दूसरे से मिले और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की शूटिंग के दौरान करीब आए। स्वरा ने अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए मीडिया को बताया था, "हां, हम एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं और खुश हैं। अब आप जान गए होंगे कि हिमांशु मेरे पसंदीदा डायलॉग राइटर क्यों हैं।” इसके बाद स्वरा को डेट करने की खबर को हिमांशु ने कंफर्म किया।

अभिनेता गिरीश कर्नाड के बेटे रघु को भी डेट की थीं स्वरा
उस दौरान हिमांशु ने एक इंटरव्यू में कहा था, “हां, हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हमने अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है, लेकिन जब समय आएगा, हम निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे।” इतना ही नहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वरा दिवंगत अभिनेता गिरीश कर्नाड के बेटे रघु को भी डेट की थीं। जो पेशे से एक पत्रकार और लेखक हैं।

रघु ने फार्थेस्ट फील्ड: एन इंडियन स्टोरी ऑफ द सेकेंड वर्ल्ड वॉर नाम की किताब भी लिखी है। रघु और स्वरा एक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एक साथ पहुंचे थे। इसके बाद दोनों पास के एक रेस्तरां में डिनर डेट के लिए गए थे। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि दोनों साथ हैं और एक दूसरे को डेट किए थे।

Published on:
30 May 2023 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर