बरेली

यूपी: पंचायत में अंधा-धुंध फायरिंग चाचा-भतीजे की मौत सात घायल

पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर बुलाई गई थी पंचायत
पंचायत में अचानक आक्रामक हुए एक पक्ष ने कर दी फायरिंग

बरेलीMay 22, 2021 / 06:20 pm

shivmani tyagi

bareily firing

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बरेली ( bareily ) पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत ( panchayat ) में अचानक लड़का पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस हमले में महिला के पिता और चाचा की मौत हो गई। इनके अलावा ( Gun shot ) गोली लगने से सात अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें

गाजियाबाद में दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन महीने हुए था भतीजे का मर्डर

गांव जरेली के रहने वाले आजब हुसैन की शादी करीब दो वर्ष पहले शमा परवीन से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में लड़का और लड़की यानी पति-पत्नी दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इसके बाद आक्रामक हुए लड़का पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में लड़की के पिता और चाचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य लोगों को गोली लगी। अंधाधुंध फायरिंग से पंचायत में अफरा-तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम हमलावर फरार हो गए बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें

यूपी के मंत्री का कोरोना से निधन, बीते एक साल में काल के गाल में समा गए 13 विधायक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरेली का यह पूरा मामला है। दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। मृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस पूरी घटना की छानबीन करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें

नवनिर्वाचित प्रधान के घर आयोजित समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या


यह भी पढ़ें

यूपी: स्कूटी से बाइक टकराने पर सरेआम आधे घंटे तक चली गाेलियां

Home / Bareilly / यूपी: पंचायत में अंधा-धुंध फायरिंग चाचा-भतीजे की मौत सात घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.