30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के मंत्री का कोरोना से निधन, बीते एक साल में काल के गाल में समा गए 13 विधायक

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप समेत अब तक इस साल बीजेपी के पांच विधायकों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले साल से अब तक 13 विधायकों का निधन उत्तर प्रदेश में हो चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 19 May 2021, 9:17 PM IST

up vidhan sabha bhavan

यूपी विधानसभा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक और यूपी सरकार में राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री थे। बीते 25 दिनों में ही में अकेले भाजपा के पांच विधायकों की कोरोना से मौत हुई है। बीते एक साल में अब तक यूपी विधान सभा के 13 विधायकों का निधन हआ ।


राज्यमंत्री विजय कश्यप बीते 20 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कुछ दिन अपने नानौता स्थित घर में आइसोलेट रहे। तबीयत बिगड़ने पर 29 अप्रैल को मेदांता में भर्ती कराया गयाजहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसके पहले कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आकर यूपी में भाजपा के चार और विधायक अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 23 अप्रैल को लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया के रमेश चंद्र दिवाकर, 28 अप्रैल को बरेली के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार, 7 मई को रायबरेली की सलोन सीट से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का कोरोना से निधन हो चुका है।


कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक कई सांसद, मंत्री और विधायक संक्रमण की जद में आए। इनमें से पूर्व मंत्री कमला रानी वरुण (कानपुर के घाटमपुर से विधायक), कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह चौहान (अमरोही की सादात सीट से विधायक) पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव (जौनपुर के मल्हनी से विधायक) और जन्मेजय सिंह (देवरिया सदर विधायक) का कोरोना से निधन हुआ।

17 वीं विधानसभा के दिवंगत हुए सदस्य

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग