
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (फोटो - एएनआई)
Uttar Pradesh News: दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट इमरान मसूद ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, उसके मुताबिक ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे। मसूद ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पक्के सबूत हैं और अभी यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची गई है, जो देशद्रोह के बराबर है। मसूद ने सवाल उठाया कि फॉर्म-6 के जरिए वोट क्यों डिलीट किए गए? उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट में इन सवालों के जवाब देने होंगे और अपने दिए गए हलफनामे के बारे में भी बताना होगा।
खबर अपडेट हो रही है
Updated on:
30 Oct 2026, 9:38 AM IST
Published on:
30 Oct 2026, 9:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.