14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोतरा: शव रखकर ग्रामीणों ने बाड़मेर-जोधपुर हाईवे किया जाम, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

मौके पर स्थिति को देखते हुए समदड़ी, कल्याणपुर, सिवाना और पचपदरा थानों की पुलिस, डिप्टी, एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

2 min read
Google source verification
Balotra Protest

हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन (फोटो-पत्रिका)

बालोतरा। कल्याणपुर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। डोली क्षेत्र के मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता गंदे पानी से घिरा होने के कारण परिजन शव को श्मशान नहीं ले जा सके। मजबूरन परिजन शव को लेकर बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए और डोली गांव के समीप धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदूषित पानी के कारण सीतली रोड तालाब भी प्रभावित हो चुका है। जोधपुर की फैक्ट्रियों से छोड़े जा रहे रासायनिक अपशिष्ट ने जोजरी नदी के रास्ते कल्याणपुर के खेतों और रास्तों को जहरीला बना दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन, विधायक और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचे कई अधिकारी

मौके पर स्थिति को देखते हुए समदड़ी, कल्याणपुर, सिवाना और पचपदरा थानों की पुलिस, डिप्टी, एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

जहरीला पानी कर रहा फसल बर्बाद

किसानों का आरोप है कि खेतों में घुसे इस जहरीले पानी की वजह से ना तो वे फसल बो पा रहे हैं, और ना ही उन्हें फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। बीमा कंपनियां दावा खारिज कर देती हैं कि खेतों में पानी भरा है तो बुआई ही नहीं हुई। ऐसे में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

रासायनिक पानी से किसान परेशान

स्थानीय किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन बचाने के लिए जेसीबी मशीनों से खाई खुदवाकर रासायनिक पानी को निकालने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर हजारों रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बावजूद न प्रशासन जागा है और ना ही जनप्रतिनिधि सक्रिय नजर आ रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक को लिया आड़े हाथ

स्थानीय विधायक अरुण चौधरी को भी ग्रामीणों ने कटघरे में खड़ा किया और सवाल उठाया कि यदि फैक्ट्रियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है तो उन्हें खुद ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठना चाहिए।

आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही मीडिया से भी अपील की कि जोजरी नदी के प्रदूषण और इससे जुड़े जनसंहार जैसे हालात को प्रमुखता से उठाएं ताकि सरकार तक आमजन की पीड़ा पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव