
राजस्थान: लाखों की लागत से बनीं सराय ताले में, लोग आते हैं लेकिन पेड़ के नीचे बैठकर ही तसल्ली करनी पड़ रही उन्हें, विभाग के जूं तक नहीं रेंगती
बाडमेर.
रामसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपए की लागत से बनी सराय लंबे समय से ताले में बंद है। यहां आने वाले मरीजों के परिजनों के रहने एवं ठहरने की व्यवस्था हेतु इसका निर्माण किया गया था।
चिकित्सा प्रशासन द्वारा इसका उपयोग नहीं करने से दुरुपयोग हो रहा है, जबकि यहीं मरीजों के लिए बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यहां पर कमरों की भी कमी है। जब नसबंदी कैंप या कोई कार्यक्रम होता है, तो जगह नहीं होती है। मरीजों को एडमिट करने के लिए बेड भी नहीं है, अव्यवस्था देखने को मिलती है। अगर 5 मरीजों से ज्यादा मरीज आ जाएं और उन्हें यहां एडमिट करना पड़े तो वे बिन बेड होते हैं। इतना ही नहीं यहां 6 चिकित्सकों की जगह मात्र एक चिकित्सक ही कार्यरत है। एक ही आयुष चिकित्सा अधिकारी है। इस अभाव में यहां पर उचित प्रकार की सुविधाएं नहीं मिल रही है।
......
शहीदों को समर्पित विशाल तिरंगा रैली निकाली
बाडमेर. पाकिस्तान से सटे बाडमेर जिले के शिव क्षेत्र में देश के शहीदों को समर्पित विशाल तिरंगा रैली रविवार को उण्डू गांव से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों वाहनों के साथ ाारी सं या में युवा शामिल हुए।
रैली सयोजक रामपाल जाट ने बताया कि प्रात: 10 बजे वीर तेजाजी मंदिर से डीजे के साथ वाहन रैली निकाली गई,जो गांव के मु य चौराहे होते हुए काश्मीर सर्किल से वापीस तेजाजी मंदिर पहुँची। रैली का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सैकड़ों नॉजवानों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए
शांतिपूर्वक रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली को संबोधित करते हुऐ गजेंद्र चौधरी ने कहा कि ऐसी रैलयों के आयोजन से युवाशक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रंनिर्माण की भावना जाहोतीहै। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। है
Published on:
13 Aug 2018 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
