1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer Weather News: बाड़मेर में फिर शीतलहर का कहर, सोमवार रात से बढ़ेगा सर्दी का सितम

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में लोग ठिठुरते दिखे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 6 Jan 2025, 8:26 AM IST

barmer weather news

barmer weather news

Barmer Winter Session: थार में दो दिन की राहत के बाद फिर से शीतलहर शुरू हो गई। शनिवार रात को तेज शीतलहर का दौर शुरू हो गया। रविवार को पूरे दिन कोहरा और सर्द हवा के कारण दिन के तापमान में करीब 4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में लोग ठिठुरते दिखे।

बाड़मेर में सर्दी में आई कमी के बाद दो दिन लबादे कम हुए, लेकिन रविवार की सुबह फिर धूजणी छूट गई। लोगों को बचाव के लिए जैकेट-स्वैटर पहनने के साथ लबादे ओढ़ने पड़े। दिन में धूप भी हल्की निकली। सुबह घने कोहरे का असर दिखा, जो बाद में हल्का हो गया। सर्दी का बाड़मेर में पलटवार हुआ है। तेज और सर्द हवा से लोग दिन में अलाव तापते दिखे। जबकि दो दिन पहले तक पारा करीब 31 डिग्री पहुंचने पर सर्दी से काफी राहत रही थी। लेकिन अब सर्दी बढ़ गई है। बचाव के जतन भी करने पड़े हैं।

अब रात का तापमान होगा कम

मौसम विभाग की मानें तो दिन के बाद अब रात के तापमान में कमी आएगी। इस सीजन में सोमवार रात से सर्दी का सितम और बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री तक जाने की संभावना है। हालांकि रविवार को रात का पारा 13.8 डिग्री दर्ज हुआ है। ऐसे में करीब 7 डिग्री से अधिक कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके चलते एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

कल से स्कूल खुलेंगे, सर्दी के तेवर होंगे तेज

बाड़मेर में शीतकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से स्कूल शुरू हो रहे हैं। इस दौरान बाड़मेर में कड़ाके की सर्दी का दौर रहने की संभावना की जताई गई है। मासूमों को अवकाश के बाद ठिठुरन भरी सर्दी में फिर से स्कूल जाना पड़ेगा। अवकाश के दौरान होमवर्क आदि पूरा करने के बाद अब बच्चे बैग तैयार करने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें : 15 जिलों में IMD का Double Alert, इस तारीख से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम विभाग का Latest Prediction

दिन के पारे में उतार-चढ़ाव

बाड़मेर के दिन के पारे में पिछले पिछले सात दिनों में काफी बदलाव आया है। गत 30 दिसबर को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद तेज धूप निकलने और शीतलहर थमने के कारण दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई और 3 जनवरी को 30.8 डिग्री तक पहुंच गया। जो जनवरी में अब तक का सबसे ज्यादा रेकार्ड हुआ।

इसके बाद 4 जनवरी को दिन के पारे में करीब 1 डिग्री से अधिक की कमी के साथ 29.4 डिग्री रेकार्ड किया गया। वहीं 5 जनवरी को दिन में कोहरे और शीतलहर के कारण पारे ने करीब 4 डिग्री का एक साथ गोता लगाया और 25.4 डिग्री पर आ गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़