
किसान जागरूक होकर योजना का लाभ प्राप्त करें
समदड़ी ञ्च पत्रिका. किसानों के उद्धार के लिए राज्य सरकार की ओर से कृषि अनुदान, फ सल बीमा सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कर्ज माफ कर सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सम्बल प्रदान किया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति करमावास के तत्वावधान में बुधवार को समिति परिसर में आयोजित ऋ ण माफी प्रमाण पत्र शिविर में विधायक हमीरसिंह भायल ने यह बात कही। शिविर में तीस किसानों को विधायक ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर ऋ ण पर्यवेक्षक मोहनलाल नामा, सरपंच संघ अध्यक्ष लादुराम विश्नोई, समिति अध्यक्ष पुखाराम चौधरी, सरपंच अशोक व्यास, किशनाराम चौधरी, बाघसिंह तिरगटी मौजूद थे । नि.स.
कल्याणपुर पत्रिका. क्षेत्र के गंगावास व कोरणा ग्राम सेवा सहकारी समिति में बुधवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजन हुआ। गंगावास समिति व्यवस्थापक गोपाराम पालीवाल ने बताया कि समिति के 726 सदस्यों का 1 करोड़ 47 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। ऋण पर्यवेक्षक जयदेवसिंह, समिति अध्यक्ष गोपाराम जाट ने किसानों को कर्जा माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमानसिंह राजपुरोहित, सरपंच माणकराम व ग्रामीण मौजूद थे। कोरणा समिति व्यवस्थापक शैतानराम देवासी ने बताया कि समिति के 306 सदस्यों के 66 लाख 81 हजार रुपए का ऋण माफ किया गया। सरपंच गुमानसिंह राठौड़ ने सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान कांकराला व्यवस्थापक दीपाराम, कल्याणपुर व्यवस्थापक खीमाराम, बलाऊजाटी व्यवस्थापक किशनसिंह, सोहनसिंह कोरणा मौजूद थे।
समय पर ऋण चुकाएं
मायलावास. गांव के लिखमारामजी मन्दिर परिसर में शुक्रवार को बैंक ऋण समाधान व केसीसी नवीनीकरण शिविर आयोजित हुआ।
सहायक प्रबंधक पी के मोहंती ने कहा कि ऋण का समय पर भुगतान करें, जिससे बैंक में साख अच्छी बनी रहे। तय समय पर भुगतान करने पर ब्याज में लाभ मिलता हैं। मोकलसर शाखा प्रबंधक नवल मीणा ने कहा 14 जुलाई तक एक मुश्त राशि जमा करके एनपीए खातों में छूट प्राप्त कर लाभ उठाएं। बैठक में किसानों ऋण मुक्त प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर किसान राजू माली, बंशीलाल, मेघाराम देवासी, हड़मानाराम माली आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Published on:
04 Jul 2018 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
