30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस झूठे वादे कर आई सत्ता में, जनता अब देगी मुंह तोड़ जवाब

कांग्रेस सरकार का एक साल, भाजपा ने मनाया काला दिवस - विरोध प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन

2 min read
Google source verification
कांग्रेस झूठे वादे कर आई सत्ता में, जनता अब देगी मुंह तोड़ जवाब

कांग्रेस झूठे वादे कर आई सत्ता में, जनता अब देगी मुंह तोड़ जवाब


बालोतरा. प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बालोतरा व क्षेत्र के भाजपा मण्डलों ने इसे काला दिवस के रूप में मनाते हुए मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्हें पूरा करने की मांग की।

बालोतरा पंचायत समिति परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार एक वर्ष पूर्व झूठे वादे करके सत्ता में आई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के चुनावों में 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफी करने का वायदा किया था, उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता 3500 देने का वायदा पूरा नहीं किया।

पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को जनता मुंहतोड़ जबाब देगी। जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। झूठ बोल सत्ता हासिल की, जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। सभापति सुमित्रा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, भवानी सिंह टापरा, पारसमल भंडारी मदन चोपड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, भाजपा जिला मंत्री भरत मोदी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, पचपदरा मंडल महामंत्री चेलाराम चौधरी, हरनाथ सिंह कीटनोद, रामनारायण चौधरी, पार्षद नगराज प्रजापत, बाबूलाल चौधरी, संपत धरी, हनुमान घांची, कांतिलाल घांची, महेश परमार, महावीर माली, रमेश पुरी, सवाईराम सुथार, गोविंदसिंह कालूडी, भंवरलाल भील, भाजयुमो जिला महामंत्री उमेश सोनी मौजूद थे।
समदड़ी. भाजपा मण्डल की बैठक बावड़ी चौक पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष पारसमल प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष पारसमल प्रजापत का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। राज्य की कांग्रेस सरकार पर जनता से वादाखिलाफी करने व कानून व्यवस्था चौपट करने का आरोप लगाते कहा कि इससे आमजन त्रस्त है।

भाजपा जिला महामंत्री बाबूसिंह राजगुरु, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, रमेश श्रीमाली ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। कर्ज माफी के नाम पर किसान ठगा महसूस कर रहे हैं। जिला प्रतिनिधि मांगीलाल रांकावत, मण्डल महामंत्री रामसिंह करणोत, नगर अध्यक्ष गणपतराज मेहता, उपप्रधान लक्ष्मणसिंह, जिला परिषद सदस्य इंदाराम चौधरी, अशोकसिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य धर्माराम जीनगर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में तहसील पहुंचे।

राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। श्यामसुंदर दवे, शिवनारायण श्रीमाली, पदमाराम सेवाली, देवकिशन श्रीमाली, मदनलाल सैन, चिमनाराम, जीवाराम सोलंकी, संतोष गर्ग, दिलीप भाटी, सुरेश सुखाडिय़ा, गोविन्द जीनगर, सुरेश टांक, जगदीश सेन आदि मौजूद थे। निसं.

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग