16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 दिन से था लापता, पत्नी से परेशान युवक का जंगल में मिला कंकाल

युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में सास, पत्नी व दो अन्य पर मारपीट व प्रताडि़त करने के आरोप है। 30 अप्रेल को इस युवक ने गिड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी और इसी दिन सोशल मीडिया एकाउंट पर भी न्याय की गुहार की थी।

2 min read
Google source verification
police at crime spot

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कई साक्ष्य जुटाए

पुलिस थाना गिड़ा की पुलिस 5 मई को दर्ज गुमशुदगी के मामले में जिस युवक को तलाश नहीं पाई थी, उसका सिर नोचते हुए श्वान गांव में आए तो हड़कंप मच गया। ग्रामीण पास के सुनसान जंगल में पहुंचे तो वहां शव के टुकड़े-टुकड़े नोचे हुए पड़े थे और जंगली जानवरों ने शव की दुर्गति कर दी थी। विभत्स, हृदयविदारक और रोंगटे खड़े कर देने वाले इस दृश्य को देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में सास, पत्नी व दो अन्य पर मारपीट व प्रताडि़त करने के आरोप है। 30 अप्रेल को इस युवक ने गिड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी और इसी दिन सोशल मीडिया एकाउंट पर भी न्याय की गुहार की थी।

शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोंच डाला

गिड़ा क्षेत्र के खोखसर पूर्व गांव में सोमवार सुबह श्वान मानव कंकाल का सिर ढाणियों के बीच में नोंचते हुए ले आए। देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश किया तो गांव के आगे जंगल में एक सुनसान जगह पर युवक का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत मिला। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोंच डाला था। कई टुकड़े 500 मीटर तक इधर-उधर जानवरों ने नोंचते हुए डाल दिए थे। पास में एक पेड़ पर रस्सी लटकती मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त खोखसर पूर्व निवासी मूलाराम (36) पुत्र पांचाराम भील के रूप में की। पुलिस की एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कई साक्ष्य जुटाए।

8 दिन पहले दर्ज हुई गुमशुदगी

गिड़ा थाने में मूलाराम के छोटे भाई खेताराम ने 5 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसमें 30 अप्रेल को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की जानकारी दी थी। गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया गया था कि मूलाराम की सास रूपादेवी व सुगनो देवी ने कई बार मारने की धमकियां दी थी। युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट 8 दिन गिड़ा थाने में दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता नहीं लिया।

4 पेज का मिला सुसाइड नोट-

युवक की पहनी पेंट की जेब में पुलिस को एक चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने सास रूपोदेवी, पत्नी सुगनो देवी के अलावा सुरेश के नाम के व्यक्ति और राधा नाम की महिला पर मारपीट करने, रूपए मांग कर बेवजह परेशान करने समेत कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

साढू ने भी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की थी

गिड़ा थाने में मृतक मूलाराम के भाई खेताराम ने मामला दर्ज करवाया कि करीब 10 साल पहले उसके भाई की शादी सुगनो पुत्र चेतनराम निवासी फलसूण्ड के साथ हुई थी। कई साल तक दोनों साथ में रहे थे। इसके बाद अनबन होने पर पत्नी पीहर चली गई थी। कुछ दिन पहले मूलाराम के साढू हुकमाराम ने भी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इस पर वहां शोकसभा शामिल होकर आने के बाद से उसका भाई मूलाराम तनाव में था। 29 अप्रेल को उसकी पत्नी सुगनो देवी से मोबाइल से बात भी हुई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके भाई मूलाराम ने पत्नी व सास के बार-बार परेशान करने से तनाव में आकर आत्महत्या की है।

सुनसान इलाके में शव मिला

युवक की गुमशुदगी गिड़ा थाने में दर्ज थी। सुनसान इलाके में शव मिला है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

-धर्मेन्द्रसिंह यादव, एएसपी बालोतरा