12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेता करते रहे वादा, निकल गए सत्तर साल, आज भी खारा पानी पीने को मजबूर है यहां के लोग, पढिए पूरा समाचार

राजस्थान पत्रिका-जन एजेण्डा 2018 विधानसभा क्षेत्र- पचपदरा

3 min read
Google source verification
नेता करते रहे वादा, निकल गए सत्तर साल, आज भी खारा पानी पीने को मजबूर है यहां के लोग, पढिए पूरा समाचार

नेता करते रहे वादा, निकल गए सत्तर साल, आज भी खारा पानी पीने को मजबूर है यहां के लोग, पढिए पूरा समाचार


बालोतरा.

पत्रिका समूह के जन एंजेडा 2018-23 के तहत विधानसभा पचपदरा की आयोजित बैठक में रोड मेप तैयार किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने विकास के लिए ये मुद्दे तय किए हैं।
1. बालोतरा जिले का दूसरा बड़ा शहर है। औद्योगिक शहर से सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं। तेजी से विकास कर रहा है। विधानसभा पचपदरा,सिवाना के सीमांत गांवों से बाड़मेर की दूरी 150-180 है। गांवों से जिला मुख्यालय तक सीधा जुड़ाव नहीं है। आवागमन के साधन सीमित है। इस पर बालोतरा, क्षेत्र के विकास के लिए बालोतरा जिला बनाया जाए।

2. बालोतरा व क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। मांग से आधा पानी उपलब्ध नहीं करवाया जाता है। पानी में फ्लोराइड अधिक है। बालोतरा में मीठा पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। क्षेत्र के गांवों में भी शीघ्र मीठा पानी उपलब्ध करवाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जल के पारम्परिक स्रोतों का जीर्र्णोद्वार कर जल संरक्षण के स्थायी प्रयास किए जाए।
3. बालोतरा से चार सौ से अधिक गांव जुड़े हैं। चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों के नए पद सृजित किए जाएं। पचपदरा, जसोल सामुदायिक चिकित्सालयों में सुविधा विस्तार के साथ चिकित्सकों के रिक्त पद भरे जाएं। ग्रामीण क्षेत्र के ्रप्राथमिक चिकित्सालयों में सुविधा का विस्तार किया जाएं। इससे की उपचार के लिए गुजरात नहीं जाना पड़े। बालोतरा से गुजरते मेगा हाइवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाइवे पर हो रहे सड़क हादसों पर बालोतरा में ट्रोमा सेंटर बनाया जाए।

4. बालोतरा, बिठूजा, जसोल औद्योगिक क्षेत्र है। एक हजार से अधिक वस्त्र कारखानों में लाखों श्रमिक काम करते हैं। पानी आधारित वस्त्र उद्योग के लिए विशेष पेयजल लाइन बिछाई जाए। नई इकाईयों को संचालन के लिए एनओसी जारी करने व प्रदूषण समस्या समाधान के लिए बालोतरा रीको चौथे चरण में मय आरओ सीईटीपी प्लांट, बिठूजा में आर.ओ प्लांट लगाया जाए। ट्रांसपोर्ट नगर घोषित कर निर्माण करवाया जाए। जसोल औद्योगिक क्षेत्र को रीको क्षेत्र घोषित कर मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए।
5.बालोतरा के स्नातकोत्तर व कन्या महाविद्यालयों में व्याख्ताओं के पद रिक्त है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय नहीं है। विज्ञान संकाय व एनसीसी स्वीकृत की जाए। कन्या स्नातक महाविद्यालय को क्रमोन्नत करने के साथ एनसीसी की स्वीकृत की जाए। महाविद्यालय स्तर बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाया जाए। कल्याणपुर में बालिका उच्च माध्यमिक व महाविद्यालय स्वीकृत हो। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्तता की समस्या हैं। इन्हें भरा जाए।

6. बालोतरा औद्योगिक व धार्मिक शहर है। कामकाज व दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लाखों लोग,श्रद्धालु पहुंचते हैं। क्षेत्र के हजारों युवा अन्य प्रदेशों में है। कामकाज को लेकर इनका आना-जाना लगा रहता है। इस पर बालोतरा से अहमदाबाद, मुम्बई आदि बड़े शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा प्रारंभ की जाए।
7. शहर,क्षेत्र में खेल सुविधाओं व मनोरंजन का बड़ा अभाव है। शहर के पार्क उजड़े हुए हैं। स्टेडियम अधूरा है। मनोरंजन के कोई साधन नहीं है। गांवों में इससे बुरी स्थिति है। बालोतरा, क्षेत्र में खेल मैदान विकसित किए जाएं। मनोरंजन के लिए नए पार्क बनाए जाएं। स्वास्थ्य के लिए जिम खोले व वॉकिंग ट्रेक बनाए जाएं।

8.बालोतरा व क्षेत्र में जल संरक्षण अभाव में मानसून में बरसाती पानी व्यर्थ में बहकर जाता है। लूनी नदी अतिक्रमण व प्रदूषण की चपेट में है। इन्हें हटाकर जल संरक्षण के लिए नदी में कुछ कुछ दूरी फासले पर एनीकट बनाए जाएं। बालोतरा लूनी नदी पर रिवर फं्रट बनाया जाए। बालोतरा आसपास के गांवों में बागवानी फसल के रूप में अनार बहुतायत पैदा होती है। देश के कोने-कोने में यह बिकने जाती है। इस पर बालोतरा में अनार शोध केन्द्र व मण्डी खोली जाए। इससे किसानों को अच्छी सुविधा मिले।
9.बालोतरा में विद्युत स्टोर नहीं है। बाड़मेर स्टोर से बालोतरा को माल की आपूर्ति की जाती है। दूरी व साधनों के अभाव में विद्युत सामान देरी से पहुंचता है। इससे आमजन, उद्यमियों, किसानों को परेशानी होती है। देरी पर प्रभावित काम से नुकसान होता है। बालोतरा में विद्युत स्टोर की सुविधा हों। किसानों को मांग अनुसार कृषि कनेक्शन व आठ घंटे विद्युत सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

10.बालोतरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिग सुविधा की स्थिति बहुत कमजोर है। सरकारी व निजी बैंकेे कम है। इसके अभाव में रुपयों के लेन-देने के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। बैंकिग सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए नई बैंकें खोली जाए।
11. तीर्थ खेड़ रणछोडऱाय मंदिर, नाकोड़ा तीर्थ, माता राणी भटियाणी, ब्रह्मधाम आसोतरा, बिठूजाधाम, सांभरा आशापुरा मंदिर से जुड़े मार्गों का विस्तारीकरण, नवीनीकरण किया जाए। सार्वजनिक रोशनी व बैकिंग सुविधा की जाए। मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा के संरक्षण, संर्वद्धन के लिए कार्य किए जाए। बालोतरा-समदड़ी-डांगियावास स्टेट हाइवे का विस्तारीकरण, नवीनीकरण किया जाए। ग्रामीण मार्गों का नवीनीकरण, विस्तारीकरण साथ इनका आपस में कनेक्शन जोड़ा जाए।

12. जिले के दूसरे बड़े शहर बालोतरा में पुलिस विभाग के वृत्त कार्यालय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय है। पुलिस थानों का सीमांकन भी दूरी के हिसाब से उपयुक्त नही है। महिलाओं के लिए महिला पुलिस थाने व बढ़ती आबादी पर जसोल पुलिस चौकी को थाने में क्रमोन्नत करने की जरुरत है। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग